{"_id":"6651306f2e6618a9960f8d96","slug":"if-you-are-voting-for-the-first-time-then-keep-these-in-mind-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-107527-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी
Sat, 25 May 2024 05:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 25 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
बादली। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना जरूरी है। सभी देशवासियों को इसका प्रयोग करना चाहिए। मतदान कर हम अपने पसंद की ईमानदार और मजबूत सरकार चुनते हैं। प्रत्याशी को मत देते समय देश हित पर विचार करना चाहिए। इस संबंध में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने आमजन से मतदान करने की अपील की है।
लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक होना चाहिए। इससे ही लोकतंत्र मजबूत होगा। हर किसी को मतदान करना चाहिए। मतदान कर हम एक ईमानदार और मजबूत सरकार चुनते हैं। प्रत्याशी का हमें चित्र नहीं चरित्र देखा जाना चाहिए।
- नेहा कुमारी, स्वयं सेविका , राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त
लोकतांत्रिक प्रणाली में एक-एक मत की कीमत होती है। एक मत को कम नहीं आंकना और 25 मई को मतदान केंद्र पर मत का प्रयोग करना है। चुनाव में एक मत हार और जीत का फैसला करने में काफी है। इसलिए एक मत को कम नहीं समझना है।
विज्ञापन
- पलक गुलिया, एशियन गेम्स पदक विजेेता।
मतदान का प्रयोग व्यक्तिगत हित में नहीं बल्कि देशहित में मत करें। सिर्फ जाति के नाम पर मतदान न करें, इसके लिए मतदाताओं को जागरूक होना चाहिए। उन्हें अपने मत की कीमत और अधिकार को समझना होगा।
- मनीष गुलिया, एडवोकेट
अपना मत सोच-समझकर कर देंगे तो तस्वीर कुछ और ही होगी। प्रत्याशी शिक्षित होने के साथ उसकी छवि समाज में अच्छी हो, वह लोगों के सुख-दुख को समझने वाला हो। मतदान हमारा अधिकार है, इस अधिकार का पूर्ण रूप से पालन करना है।
मंगलीराम, बुजुर्ग।
पहले करेंगे मतदान, फिर काम
गर्मी देखते हुए सुबह ही मतदान करेंगे, बाद में गांव की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करेंगे। महिलाओं को मतदान वाले दिन घरों में नहीं बैठना चाहिए, बल्कि उन्हें भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकलना होगा।
- भतेरी देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।
मतदान के दिन घर में नहीं बैठेंगे बल्कि अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग हथियार के रूप में करेंगे। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ही अच्छे लोकतंत्र की नींव रखी जा सकेगी। मत से बढ़कर किसी कार्य को तवज्जों न दें और मतदान बूथ पर हाजिरी लगाएं।
- रामबीर, मुंडाखेड़ा।
समस्याओं के समाधान के लिए मतदान करेंगे। इसी से क्षेत्र का वास्तविक रूप में विकास संभव हो सकेगा। एक अच्छा प्रतिनिधी चुनने में सहयोग करें। विवेक से मत का प्रयोग करें और अच्छे प्रतिनिधी को चुनकर देश के लिए अच्छी सरकार के गठन में भागीदारी करें।
-बंटी गृहणी, बादली।
सबसे पहले मतदान करेंगे, क्योंकि ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को जिताना होगा। चुनाव में उम्मीदवारों की ईमानदारी और छवि जरूर देखें ताकि बाद में जरूरत के अनुसार काम करवाया जा सके। चुनाव किसी पर्व से कम नहीं है जोकि पांच साल में एक बार आता है। इसे हर हाल में मनाना है।
- रेखा देवी
मतदान करना फर्ज है। अपने फर्ज को निभाना हर भारतवासी का कर्तव्य है। किसी भी सूरत में मतदान करने से नहीं चुकना है। अच्छी सरकार में एक अच्छे मतदाता का होना जरूरी है। मतदाता एक बार मतदान कर सरकार बनाने में सहयोग करता है।
- डाॅ. पूनम रानी, प्राध्यापिका।
मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर स्वयं पर गर्व महसूस करना है। गर्व से कहना है कि लोकतंत्र में उनकी हिस्सेदारी है। हर युवा को स्वयं मतदान के बाद आसपास के लोगों को बूथ पर लेकर जाने का काम करना चाहिए। लोगों को जागरूक करने का काम युवाओं का होना चाहिए।
- हवासिंह मलिक, समाज सेवी बादली।