फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If water is not saved then the day is not far when there will be no water left in our eyes.

Rohtak News: पानी नहीं बचाया तो वह दिन दूर नहीं जब हमारी आंखों में भी पानी नहीं बचेगा

Sat, 22 Apr 2023 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
If water is not saved then the day is not far when there will be no water left in our eyes.
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज उप प्राचार्य डॉ. अंजू शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि यदि हम पानी बचाने के प्रति सतर्क नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं, जब आखों में भी पानी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि हमें दैनिक क्रियाकलापों में पानी बचाना चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि ध्यान के माध्यम से हम अपनी एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ मेडिटेशन हमें अवसाद से दूर करता है। कहा कि निरंतर इसके अभ्यास से हम अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करते हैं। इसके बाद स्वयंसेवकों ने ''जल शक्ति'' पर अपने हाथों में स्लोगन लेकर जल संरक्षण पर रैली निकली। रैली को उपप्राचार्य डॉ. अंजू शर्मा ने रवाना किया। विद्यार्थियों ने आसपास के क्षेत्र में नारे लगाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली के बाद जल शक्ति पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुआ। सांयकालीन सत्र में एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने हरियाणवी, पंजाबी व हिंदी गानों पर जमकर धमाल किया। मंच संचालन डॉ. कपिल कौशिक ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया। डॉ. मंजू ने अंतिम दिन के लिए विद्यार्थियों की कमेटी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed