फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the wife did not come, the young man gave his life by hanging in the dairy locality

पत्नी नहीं आई तो डेयरी मोहल्ले में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
If the wife did not come, the young man gave his life by hanging in the dairy locality
पत्नी मायके से वापस नहीं आई तो डेयरी मोहल्ले में एक युवक ने नाराज होकर बुधवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की मां के बयान दर्ज कर शव को पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। वीरवार को शव को पोस्टमार्टम कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय राजू की शादी 2019 में सोनीपत के गोहाना में हुई थी। तीन दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई। राजू फोन करके उसे ससुराल आने के लिए कह रहा था, लेकिन वह नहीं आई। परिजनों का कहना है कि इसी परेशानी के चलते राजू ने बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने कमरे में फंदा लगा लिया। जब तक उसकी मां व बहन को पता चला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। जांच-पड़ताल के बाद शव फंदे से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बयान दिया है कि पत्नी के मायके से नहीं लौटने से राजू परेशान था। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में अभी आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed