फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the trial is correct then the drinking water supply will be started from the third water house tomorrow

ट्रायल सही हुआ तो तृतीय जलघर से कल चालू करा देंगे पेयजल आपूर्ति

Tue, 17 May 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
If the trial is correct then the drinking water supply will be started from the third water house tomorrow
यदि सब कुछ ठीक रहा तो अमरूत योजना के तहत 15 करोड़ रुपये में बोहर गांव के पास बने तीसरे जलघर से बुधवार को पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। सोमवार को जलघर के रॉ वाटर टैंक में पानी भरने का काम शुरू कर दिया गया। मंगलवार को शोधन प्रक्रिया आदि का ट्रायल होगा। इसके चालू होने से करीब एक लाख आबादी को पानी के संकट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

लंबे समय से शहर की नेहरू कॉलोनी, संजय कॉलोनी, जींद चौक एरिया, खोखरा कोट, बसी नगर, फौजी कॉलोनी, रामजोहड़ी, सलाला मोहल्ला, कच्चा चमारिया रोड, हनुमान कॉलोनी, रूप नगर, तेज कॉलोनी आदि क्षेत्रों की करीब एक लाख आबादी पेयजल संकट झेल रही है। इन क्षेत्रों में से कोई ऊंचाई तो कोई अंतिम छोर पर होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग भी पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रही है। इस समस्या का निदान करने के लिए नगर निगम ने अमरूत योजना के तहत बोहर गांव के पास 15 करोड़ रुपये से तीसरा जलघर बनवाया है, जिसकी क्षमता 22 एमएलडी है। लंबे समय से इस जलघर के चालू होने का इंतजार खत्म होने जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर मनजीत दहिया का कहना है कि तृतीय जलघर के टैंक में सोमवार को पानी भरना शुरू कर दिया है और मशीनों की चेकिंग की जा रही है। मंगलवार को ट्रायल होगा। यदि सब कुछ सही रहा तो बुधवार को नये जलघर से पानी सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed