फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the government does not accept the demands today, there will be an indefinite strike

सरकार ने आज मांगें न मानी तो होगी बेमियादी हड़ताल

Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
If the government does not accept the demands today, there will be an indefinite strike
सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल के दौरान सभा में शामिल सदस्य। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
नगर पालिका कर्मचारी संघ की दो दिवसीय हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई। हड़ताल में निगम के सफाई व विभागीय कर्मियों ने कामकाज ठप करके बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे कामकाज पूरी तरह से बंद रहा और नागरिक सुविधा केंद्र की विंडो खाली रही। वहीं, संघ प्रधान ने एलान किया यदि मंगलवार तक मांगे नहीं मानी गई तो बेमियादी हड़ताल की घोषणा कर देंगे।
विज्ञापन

निगम परिसर में हड़ताली कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधान संजय बिडलान ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर पेन डाउन टूल डाउन हड़ताल की घोषणा संघ की तरफ से की गई थी, मगर सरकार की तरफ से संघ पदाधिकारियों को हड़ताल नहीं करने की धमकी दी गई। दबाव बनाने के लिए मुकदमे लगाने की बात कही। तब संघ ने रोष जाहिर करते हुए दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल का एलान कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया सरकार दमनकारी नीति अपनाकर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। पहले दिन की हड़ताल में सभी निगम के सफाई कर्मी, निगम कर्मी और दमकल कर्मी शामिल हुए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था और निगम का कामकाज पूर्ण रूप से ठप है। सरकार न सिर्फ कर्मचारी विरोधी है, बल्कि जन विरोध भी है। इसकी बड़ी वजह है कि हड़ताल से पैदा होने वाली समस्याओं से जनता को दिक्कत होगी। जिसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। सरकार से ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की, तो सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन करके नई समस्या पैदा कर दी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लंबे समय से काम कर रहे कर्मियों की छंटनी का नया तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एलान किया यदि मंगलवार की शाम तक मांगों को सरकार ने नहीं माना तो संघ की तरफ से बेमियादी हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। हड़ताल में ठेकाकर्मियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि पूरी तरह से हड़ताल सफल हो।

ठेकाकर्मियों को हड़ताल में शामिल करने को लगेंगी टीमें
संघ के अनुसार यदि बेमियादी हड़ताल की घोषणा होती है, तो ठेका के सफाई कर्मियों को भी हड़ताल में शामिल किया जाएगा। ठेका कर्मियों को हड़ताल में शामिल करने के लिए टीमें लगाई जाएंगी, जो उनसे संवाद करेंगी।

सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल के दौरान सभा को संबोधित करते प्रधान संजय बिडलान। अमर

सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल के दौरान सभा को संबोधित करते प्रधान संजय बिडलान। अमर - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed