Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
If the government brings a letter of land, it will be declared a celebration, otherwise it will be announced a war from the land of Pahrawar: Naveen Jaihind
{"_id":"6287fc684ba40040997a1dc7","slug":"if-the-government-brings-a-letter-of-land-it-will-be-declared-a-celebration-otherwise-it-will-be-announced-a-war-from-the-land-of-pahrawar-naveen-jaihind-rohtakcity-news-rtk6472432160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जमीन का पत्र लाई तो होगा एलान ए जश्न, नहीं तो होगा पहरावर की जमीन से एलान ए जंग : नवीन जयहिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जमीन का पत्र लाई तो होगा एलान ए जश्न, नहीं तो होगा पहरावर की जमीन से एलान ए जंग : नवीन जयहिंद
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
ककराना में निमंत्रण देने पहुंचे आप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद । संवाद
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
सरकार अगर 22 तारीख को पहरावर में मनाई जा रही परशुराम जयंती पर गौड़ कॉलेज के नाम जमीन के कागज लाएगी तो एलान ए जश्न होगा। अगर सरकार ये नहीं करेगी तो पहरावर गांव से एलान-ए-जंग की शुरुआत होगी। ये बात नवीन जयहिंद ने पहरावर में होने वाली परशुराम जयंती को लेकर गांव ककराना में न्योता देते हुए कही।
विज्ञापन
नवीन जयहिंद ने ग्रामीणों से कहा कि ये धर्मयुद्ध की शुरूआत है। जिस प्रकार अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है उसी तर्ज पर रोहतक में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि 22 मई को रोहतक में उसी जमीन पर परशुराम जयंती मनाई जाएगी। उस जमीन पर स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाए जाएंगे, जिसमें सभी बिरादरी के बच्चे पढ़ेंगे व सबका इलाज होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ब्राह्मणों की जमीन पूरे सम्मान के साथ उनके हवाले करें। अगर ऐसा नही करते हैं तो ब्राह्मण समाज अपने आप उस जमीन पर कब्जा लेगा। सरकार के कुछ नुमाइंदे जनता के अंदर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि पहरावर की जमीन गौड़ संस्था को देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये सभी बातें कार्यक्रम को फ्लॉप करने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नीयत वास्तव में ठीक है तो 22 तारीख को जमीन वापसी का पत्र लेकर जयंती में सरकार के नुमाइंदे पहुंचे। सर्व समाज की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हनुमान, ओमप्रकाश, पंडित सोमबीर दीक्षित, मुकेश, अशोक, सते, राजेश, प्रदीप, राकेश बाल्मीकि व सुमित कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।