{"_id":"6851b1b7d6216c98af0b2a20","slug":"if-the-accused-of-attacking-the-conductor-are-not-caught-then-the-joint-front-will-take-a-big-decision-dinesh-rohtak-news-c-17-roh1020-673759-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक पर हमले के आरोपी नहीं पकड़े तो साझा मोर्चा लेगा बड़ा फैसला : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालक पर हमले के आरोपी नहीं पकड़े तो साझा मोर्चा लेगा बड़ा फैसला : दिनेश
Tue, 17 Jun 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
17सीटीके03 रोडवेज बस अड्डा पर हिसार में परिचालक के साथ हुए हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी की मां
रोहतक। नया बस अड्डा के यूनियन कार्यालय के बाहर मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी एकजुट हुए। हिसार में रोडवेज परिचालक पर हुए जानलेवा हमले को लेकर रोष जताया। इंटक यूनियन के राज्य महासचिव दिनेश हुड्डा ने हमले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। रोडवेज कर्मचारियों का कहना कि अगर परिचालक पर हमला करने के आरोपी नहीं पकड़े तो रोडवेज राज्य साझा मोर्चा इसके खिलाफ बड़ा फैसला लेगा।
दिनेश हुड्डा ने बताया कि 16 जून को सुबह करीब 8 बजे बस हरिद्वार से फतेहाबाद जा रही थी। अग्रोहा चौक के पास रोडवेज बस में लाठी-डंडों से बदमाशों ने परिचालक पर हमला कर दिया। इससे परिचालक को गंभीर चोट आई है। परिचालक का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि साझा मोर्चा इस हमले की कड़ी निंदा करता है। हरियाणा सरकार व पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाए, नहीं तो प्रदेश के सभी डिपो में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डिपो प्रधान सुरेश नेहरा, प्रदीप हुडा, अशोक, मंजीत दलाल, राकेश, विजय, रामकुमार, सतीश, सुरेंद्र, जितेंद्र, राजेश, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।