फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If Ram Rahim's behavior is correct then 60 days of his sentence will be waived off.

Rohtak News: राम रहीम का चाल-चलन सही तो 60 दिन की सजा होगी माफ

Fri, 26 Jan 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
If Ram Rahim's behavior is correct then 60 days of his sentence will be waived off.
रोहतक। एक सप्ताह पहले 50 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आने वाले राम रहीम को एक और राहत मिल गई है। उसकी आजीवन कारावास की सजा 60 दिन कम हो जाएगी। क्योंकि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने आजीवन कारावास की सजा पाने वाले कैदियों की 60 दिन, 5 साल से ज्यादा व 10 साल से कम सजा पाने वाले कैदियों को 45 दिन और 5 साल से कम सजा पाने वाले कैदियों की 30 दिन की सजा माफ होगी।
विज्ञापन

बशर्ते कैदी का चाल-चलन जेल में सजा के दौरान सही हो। इस नियम के दायरे में राम रहीम भी आ रहा है। जेल अधिकारियों का कहना है कि अभी आदेश आए हैं। हर कैदी का रिकाॅर्ड खंगाला जाएगा। उसके आधार पर माफी मिलेगी।
विज्ञापन

राम रहीम को साध्वी से दुष्कर्म के मामले में 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। 19 जनवरी को उसकी 50 दिन के पैरोल की अर्जी मंजूर हो गई थी, जिसके बाद पुलिस उसे यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम लेकर गई थी। राम रहीम वहीं पर पहले की तरह पैरोल की अवधि बिता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर जेल में बांटे जाएंगे लड्डू
सुनारिया जेल में डेढ़ हजार के करीब कैदी और बंदी बंद हैं। गणतंत्र दिवस पर सरकार के दिशानिर्देशों के तहत शुक्रवार को बंदी और कैदियों को लड्डू बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed