फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If one lakh is trapped while sending money online, then one lakh is deducted on calling the help line.

ऑनलाइन पैसे भेजते समय एक लाख फंसे तो हेल्प लाइन पर कॉल करने पर और एक लाख कटे

Wed, 17 Aug 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
If one lakh is trapped while sending money online, then one lakh is deducted on calling the help line.
शिव कॉलोनी के युवक के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख 2 हजार 500 रुपये निकाल लिए। इस संबंध में साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी योगेश दत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने छोटे भाई को गूगल पे के माध्यम से एक लाख रुपये भेज रहा था, लेकिन तकनीकी एरर के चलते पैसे नहीं पहुंच सके। उसने गूगल पर गूगल पे का हेल्पलाइन नंबर निकाला। उस पर कॉल की तो पहले तो नंबर व्यस्त आया। चार-पांच मिनट पर एक नंबर से कॉल आई और सामने वाले ने कहा कि वह गूगल हेल्पलाइन नंबर से बोल रहा है। युवक ने उसे बात करते हुए एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करने के लिए कहा। बोला इससे आपकी पैसे भेजने की लिमिट बढ़ जाएगी। उसने लिंक पर जैसे ही क्लिक किया, खाते से 1 लाख 2 हजार 500 रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed