फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If not united then the opposition will end said Rakesh Tikait

तीसरे मोर्च के सवाल पर बोले टिकैत: किसान तो आंदोलन करके बच जाएगा, एकजुटता नहीं दिखाई तो विपक्ष खत्म

Mon, 26 Sep 2022 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 10:39 PM IST
सार

किसान नेता राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन हरियाणा की युवा इकाई के संगठन के लिए आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में पहुंचे थे। बोले कि हरियाणा का युवा शांति से आंदोलन कर अपना काम करवाना सीख गया है। वहीं विपक्ष पर कहा कि तीसरा मोर्चा ऐसा जहाज, जहां हर कोई खुद को कैप्टन मान रहा, एक पर सहमति नहीं बनी तो डूब जाएंगे।

विज्ञापन
If not united then the opposition will end said Rakesh Tikait
रोहतक जाट धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान तो आने वाले समय में आंदोलन करके बच जाएगा, लेकिन विपक्ष एकजुट नहीं हुआ तो खत्म हो जाएगा। वे सोमवार को रोहतक के जाट भवन में आयोजित भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


तीसरे मोर्च के सवाल पर टिकैत बोले, विपक्ष भी एक ऐसे जहाज में सवार है, जहां हर कोई खुद को कैप्टन बता रहा है। समय रहते एक चेहरे पर सहमति नहीं बनी तो यह जहाज भी डूब जाएगा। किसान एमएसपी को पूरे देश में लागू कराने के लिए फिर से आंदोलन करेगा।  
विज्ञापन


किसाना आंदोलन में युवाओं की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा उन्होंने कहा कि युवा ही देश को बचा सकता है। क्योंकि किसान के साथ बड़ी साजिश चल रही है। युवाओं को खेत के साथ-साथ आंदोलन पर भी नजर रखनी है। युवा अपने काम धंधे भी करे और नशे से दूर रहें। हरियाणा के लोग बहुत क्रांतिकारी हैं, आंदोलन के बाद शांति से काम करवाना सीख गए। पिछले दिनों 13 माह तक शांति से देश की राजधानी को घेर कर कृषि कानूनों को वापस करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: पूर्व CM हुड्डा बोले- नीतिश ने निकाली तीसरे मोर्चे की हवा, कांग्रेस बिना BJP विरोधी फ्रंट असंभव

नेता नहीं जनता चलाती है आंदोलन
टिकैत ने कहा कि बड़ी लड़ाई जब लड़ी जाती है तब मजबूत संगठन की जरूरत पड़ती है। इसलिए मेहनती युवाओं को टीम में शामिल किया जा रहा है। पूर्व में हुए किसान आंदोलन से लोगों ने बोलना सीख लिया है। जनता अपनी बातों को सरकार के सामने उठाने लगी है। देश के प्रधानमंत्री अब कहीं बोलेंगे तो किसान, मजदूर और आदिवासी का नाम लेंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट, एमएसपी और फसलों के उचित भाव लागू करवाने के लिए पूरे देश में दोबारा से किसान आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नेताओं से कोई आंदोलन नहीं चलता, आंदोलन चलाती है जनता। चार साल की नौकरी से रिटायर होकर देश का युवा घर आएगा तो वह आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed