{"_id":"60bfd59b8ebc3ee48f4b975e","slug":"if-mother-and-daughter-had-shown-courage-kamesh-aka-raunak-s-life-would-have-been-saved-rohtak-news-rtk6121309194","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: लड़की से बदतमीजी करने से रोकने के विवाद में गई थी कामेश की जान, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: लड़की से बदतमीजी करने से रोकने के विवाद में गई थी कामेश की जान, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Jun 2021 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:09 AM IST
सार
मृतक कामेश के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को 2 मिनट 19 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप सौंपी है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक युवक को पीटते हुए एक घर के सामने पहुंचे। एक मिनट तक झगड़ा होता रहा। तभी एक युवक डंडा लेकर आया, लेकिन कामेश ने डंडा छीन लिया। फिर दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन
मृतक कामेश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रोहतक की तेज कॉलोनी में हुई पाड़ा मोहल्ला के युवक कामेश उर्फ रौनक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस को पता लगा है कि एक महिला वारदात से पहले सोमवार दोपहर पुलिस थाने में गई और मौखिक तौर पर कहा कि आरोपी राहुल उसकी नाबालिग बेटी को तंग करता है। उसने लिखित शिकायत देने के बजाय आरोपी को समझाने का आग्रह किया, लेकिन जब तक पुलिस समझाती, तब तक देर रात दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और 26 वर्षीय कामेश की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ नली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई सन्नी को हिरासत में ले लिया है, जो पीजीआई में झगड़े में घायल होने के कारण उपचाराधीन है। डॉक्टर से हरी झंडी मिलते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
पुलिस के मुताबिक पाड़ा मोहल्ला निवासी राजेश लोहट नगर निगम में स्टोर कीपर के तौर पर कार्यरत है। उसकी दो बेटी व एक बेटा था। बेटा कामेश उर्फ रौनक एमबीए दूसरे वर्ष का छात्र था। साथ ही पंजाब व दिल्ली में मॉडलिंग करता था। इसके अलावा बॉक्सिंग का भी अच्छा खिलाड़ी था। राजेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कामेश सोमवार रात को अपने दोस्त विशाल व शिवा के घर जाने की बात कहकर निकला था।
रात करीब पौने 10 बजे शिवा के घर झगड़ा हो गया। झगड़े में राहुल उर्फ नली, सन्नी, रोहित व दो अन्य लड़कों ने मारपीट की। साथ ही राहुल उर्फ नली ने चाकू से रौनक की छाती व पेट में वार किए। विशाल, शिवा व फारूल ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कामेश को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

नाबालिग की मां ने आरोपी के खिलाफ नहीं दी शिकायत
राजेश ने पुलिस को बताया कि उसने कामेश के दोस्त विशाल व फारूल से झगड़े के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर राहुल ने एक किशोरी के साथ अभद्र व्यवहार किया था। उस समय कामेश, विशाल व उसके साथियों ने लड़की की मदद की थी। आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
दूसरी तरफ, पुलिस का कहना है कि लड़की की मां पुलिस के पास आई थी, लेकिन आरोपी राहुल के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी। कहा कि आरोपी को बुलाकर समझा दे। पुलिस ने पता किया तो आरोपी घर पर नहीं था। देर रात दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और इसमें कामेश की जान चली गई।
दो मिनट 19 सेकेंड में बुझ गया घर का चिराग
मृतक कामेश के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को 2 मिनट 19 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप सौंपी है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक युवक को पीटते हुए एक घर के सामने पहुंचे। एक मिनट तक झगड़ा होता रहा। तभी एक युवक डंडा लेकर आया, लेकिन कामेश ने डंडा छीन लिया। फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। अगले 45 सेकेंड डंडे व मुक्के चले। लोग दोनों पक्षों को अलग-अलग करने के बजाय देखते रहे। तभी एक पक्ष गली के अंदर चला जाता है। इसके बाद एक युवक वापस आया और उसने कामेश पर तेजधार हथियार से छाती व पेट पर वार किए। इससे घटना स्थल पर सनसनी फैल गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। कामेश को उसके साथी पीजीआई ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

गोहाना अड्डे पर लगाया जाम, शाम को आरोपी गिरफ्तार
मंगलवार शाम करीब पांच बजे पाड़ा मोहल्ला से लोग पुराना गोहाना अड्डे पर पहुंचे और रोड जाम कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी बजे सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। मोहल्ला वासियों ने कहा कि अब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। न ही पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट न मिलने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मोहल्ला वासियों ने बुधवार शाम 4 बजे तक गिरफ्तारी न करने की चेतावनी देकर जाम खोल दिया। पुलिस ने शाम को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और देर रात आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
दो बहनों का इकलौता भाई था कामेश
नगर निगम के स्टोर कीपर राजेश लोहट के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां छोटी हैं, जबकि लड़का कामेश सबसे बड़ा था। उसके चाचा के लड़के मनीष ने बताया कि कामेश पंजाब, दिल्ली व हरियाणा में मॉडलिंग की कई प्रतियोगिता में विजेता रहा। इसके अलावा वह बॉक्सिंग का भी खिलाड़ी रहा है। अब एमबीए कर रहा था। वारदात की सूचना पाकर नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान, महासचिव श्रवण बोहत व अन्य साथी सुबह डेड हाउस पहुंचे और शाम को अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

पुलिस को जांच में पता चला है कि सोमवार को आरोपी युवक राहुल ने एक किशोरी से अभद्र व्यवहार किया था। उसकी मां पुलिस चौकी में गई थी, लेकिन लिखित शिकायत नहीं दी। इसके बाद शाम को मृतक कामेश व उसके दोस्तों के साथ आरोपियों का झगड़ा हो गया। पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी राहुल उर्फ नली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका भाई सन्नी पीजीआई में दाखिल है, जहां पुलिस तैनात है। डॉक्टर से अनुमति मिलते ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय