फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If man is the backbone then woman is the heartbeat

Rohtak News: पुरुष अगर रीढ की हड्डी है तो महिला दिल की धड़कन है

Thu, 06 Mar 2025 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
If man is the backbone then woman is the heartbeat
रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर तरुणा मल्होत्रा की अध्यक्षता में वूमेन सेल की संयोजक डॉ. प्रीति व डॉ. पूजा की देखरेख में आयोजन किया गया। उन्होंने एक कविता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा पुरुष अगर रीढ़ की हड्डी है तो महिला दिल की धड़कन है। महिला व पुरुष दोनों एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं दोनों को मिलकर ही जीवन रूपी गाड़ी को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब के सहयोग से ओरल डेंटल और कॉस्मेटोलॉजी चेकअप का आयोजन किया गया। डॉ. सोनिया अरोड़ा ने ओरल हाइजीन एवं दातों की देखभाल के बारे में बताया। डॉ. दीपांशी गर्ग ने रूट कैनाल की आधुनिक तकनीकी के बारे में बताया। डॉ. गरिमा ने त्वचा को सुंदर बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. ज्योति आहूजा, डॉ. निधि, डॉ. कमलेश, मीनू गुप्ता, डॉ. अंजू सचदेवा, सुषमा बत्रा व डॉ. सोनिया अरोड़ा मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed