फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If government is formed, Congress will provide 150 days work to MNREGA workers

Rohtak News: सरकार बनने पर कांग्रेस मनरेगा मजदूरों को 150 दिन काम देगी

Thu, 29 Feb 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 29 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
If government is formed, Congress will provide 150 days work to MNREGA workers
रोहतक। असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस ने वीरवार को सांपला की पुरानी अनाज मंडी में सम्मेलन आयोजित किया। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने शिरकत की। इन्होंने मेहनतकश वर्ग की आवाज उठाने के साथ न्याय दिलाने पर जोर दिया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की ओर से मेहनतकश वर्ग की आवाज उठाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिन पांच न्याय की बात की है, उनमें से एक श्रमिक न्याय इस वर्ग को अन्याय से निजात दिलाकर न्याय दिलाने से जुड़ा हुआ है। सांसद ने कहा कि कामगार वह वर्ग है, जिनके हाथ से हिंदुस्तान की तकदीर संवारी जा रही है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर आज देश का सबसे बड़ा मजदूर वर्ग किसी योजना से जुड़ा है तो वह मनरेगा है। इसका उपहास संसद में भाजपा ने उड़ाया था। कांग्रेस पार्टी ने गांव-गांव में मजदूरों के लिए काम और मजदूरी की गारंटी दी। हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने पर एक तरफ किसान को एमएसपी की गारंटी देंगे तो दूसरी तरफ मनरेगा मजदूर के लिये 150 दिन या उससे ज्यादा काम की गारंटी और मनरेगा मेठ ग्रामीण चौकीदार, सफाई कर्मचारी को पक्का किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. उदित राज, राव नरेंदर, उमेद सिवाच, प्रो. वीरेंद्र, चक्रवर्ती शर्मा, सीपी सोनी, मनोज बागड़ी, तनवीर, पार्षद राजेश पार्षद अंकित, पार्षद परमिंदर, पार्षद ईश्वर शर्मा, बलबीर, पार्षद शिवकुमार, गोल्डी पार्षद, जगबीर खत्री, सुरेंद्र पांचाल समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed