{"_id":"6a18a7d44656339dba09eb14","slug":"identity-will-be-created-not-by-sign-boards-but-by-development-works-councilor-rambir-rohtak-news-c-17-roh1020-863419-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइन बोर्ड से नहीं, विकास कार्यों से बनेगी पहचान : पार्षद रामबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइन बोर्ड से नहीं, विकास कार्यों से बनेगी पहचान : पार्षद रामबीर
विज्ञापन
नपा सचिव को पार्षद रामबीर पत्र सौंपते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलानौर। नगर पालिका कलानौर के वार्ड नंबर 10 के पार्षद रामबीर की ओर से अपने नाम का साइन बोर्ड नहीं लगवाया।उन्होंने नगर पालिका सचिव को लिखित पत्र देकर स्पष्ट किया है कि उनके निवास स्थान पर किसी प्रकार का प्रचार बोर्ड या साइन बोर्ड न लगाया जाए। उन्होंने मांग की है कि बोर्ड पर खर्च होने वाली धनराशि को वार्ड के विकास एवं जनहित कार्यों में लगाया जाए।
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 10 लंबे समय से पिछड़ा हुआ है और यहां जलभराव की समस्या सबसे अधिक रहती है। बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी इसी वार्ड के लोगों को झेलनी पड़ती है। केवल साइन बोर्ड पर नाम लिखवाने से वार्ड का विकास नहीं हो सकता।
14 माह बाद साइन बोर्ड लगाने की तैयारी में जुटा नपा
नगर पालिका गठन के करीब 14 माह बाद अब नगर पालिका प्रशासन पार्षदों और पदाधिकारियों के साइन बोर्ड लगाने की तैयारी में जुटा है। नपा की ओर से कुल 21 साइन बोर्ड लगाए जाने प्रस्तावित हैं। इनमें 16 पार्षदों, दो चेयरमैन, दो मनोनीत सदस्यों और एक साइन बोर्ड नपा कार्यालय का शामिल हैं। एसडीओ पंकज गर्ग ने बताया कि इन साइन बोर्डों पर लगभग 25 से 30 हजार रुपये खर्च आने का अनुमान है, अगले माह तक यह साइन बोर्ड लग जाएंगे। बोर्ड लगवाने की पार्षद कि स्वयं की इच्छा है, इससे वार्ड के विकास कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सभी वार्डों का समानता में आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नपा सचिव कलानौर को पत्र सौंपते पार्षद रामबीर।