फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ibkai Ram is ready, a lot of rain has come...

इबकै राम राजी दिखै, खूब बरस रया सै...

Mon, 13 Sep 2021 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ibkai Ram is ready, a lot of rain has come...
रोहतक। मानसून मै इबकै रोहतक मै भी राम राजी दिखै सै, खूब बरस रया सै.. जिले के लोग इस बार हुई बारिश को देख कर यहीं बात कह रहे हैं। यह बात मानसून के पिछले कुछ वर्ष के आंकड़ों को देखें तो सच भी साबित हो रही है। जिले में तीन दिन हुई बारिश ने मानसून की बारिश के पिछले कई साल के रिकॉर्ड को सुधार दिया है। जिले में 12 सितंबर तक सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रोहतक में मानसून (1 जून से 30 सितंबर तक) में सामान्य तौर पर 508 एमएम बारिश होती है। वहीं 12 सितंबर तक बात करें तो जिले में 468.5 एमएम सामान्य बारिश मानी जाती है। जबकि इस बार 504.9 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। यानी अब तक 8 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। पिछले साल मानसून में रोहतक में सामान्य से 57 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। सबसे कम वर्षा के नाम पर रोहतक पंचकूला के बाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर था। वहीं 2019 के मानसून में सामान्य से 72 प्रतिशत कम बारिश के साथ जिला कम बारिश के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर था।
विज्ञापन

मानसून सीजन वर्षा
2017 50 प्रतिशत कम
2018 40 प्रतिशत कम
2019 72 प्रतिशत कम
2020 57 प्रतिशत कम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed