{"_id":"5e0915ee8ebc3e87d01307f5","slug":"ias-manoj-kumar-appointed-adc-in-rohtak-rohtak-news-rtk534736747","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस मनोज कुमार होंगे रोहतक के नए एडीसी, आरटीए का भी रहेगा कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस मनोज कुमार होंगे रोहतक के नए एडीसी, आरटीए का भी रहेगा कार्यभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। भिवानी में तैनात रहे एडीसी मनोज कुमार रोहतक के नए एडीसी एवं आरटीए सचिव का कार्यभार संभालेंगे। रोहतक के एडीसी अजय कुमार का भिवानी डीसी के तौर पर तबादला हो गया है। मनोज कुमार 2014 बैच के आईएएस आफिसर हैं।
बता दें कि प्रदेश में आरटीए को लेकर लगातार भ्रष्टाचार के सवाल उठते रहे हैं। इतना ही नहीं रोहतक पुलिस ने तो 2019 में ही आरटीए आफिस दादरी के सहायक आरटीए मनीष मदान व क्लर्क अमित कुमार को ओवर लोड ट्रक चालकों से अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार भी किया था। इसके अलावा रोहतक में सड़कों पर दौड़ने वाली सहकारी समितियों की बसों को लेकर भी बस स्टैंड पर हर रोज विवाद रहता है। लगातार रोडवेज के अधिकारियों के पास बुजुर्गों व छात्राओं को बसों से नीचे उतारने की शिकायत आती रही हैं। इसके बावजूद आरटीए द्वारा सख्ती से कोई कदम बस मालिकों के खिलाफ नहीं उठाया दिखाई दिया। यहां तक एक ही नंबर की दो प्राइवेट बस तक बस स्टैंड पर पकड़ में आ चुकी हैं। आरटीए विभाग को लेकर रोहतक में उठ रहे सवालों के बारे में जब नए एडीसी एवं आरटीए सचिव मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतें आना स्वाभाविक है। आने के बाद देखेंगे, समस्याएं हैं तो उनका सख्ती से समाधान करेंगे।