फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I want to run the long race in politics, not a sprint: Brijendra Singh

मैं राजनीति में लंबी रेस लगाना चाहता हूं, तेजी से नहीं : बृजेंद्र सिंह

Sun, 28 Jun 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
I want to run the long race in politics, not a sprint: Brijendra Singh
रोहतक। कांग्रेस के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का कहना है कि मैं राजनीति में लंबी रेस लगाना चाहता हूं लेकिन तेजी से नहीं। सद्भावना यात्रा के बाद अब अगले छह माह गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। वे शनिवार को गोहाना रोड स्थित निजी गार्डन में कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

हालांकि, कांग्रेस के स्थानीय नेता कार्यक्रम में नहीं आए। पूर्व सांसद की रोहतक पर पूरा फोकस है। 23 मई को सद्भावना यात्रा का समापन भी रोहतक में ही किया था।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी की हरियाणा में पहली सार्वजनिक जनसभा में सद्भावना यात्रा की सराहना की थी। बोले थे कि हर प्रदेश में इस प्रकार की यात्राएं निकालनी चाहिए। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बताया था कि कांग्रेस में इशारों में संदेश दिए जाते हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि वे सीधा संदेश देकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि यात्रा के बाद राहुल गांधी से मुलाकात की तो उन्होंने कहा था कि हमने एक इंच मांगा था लेकिन आपने एक मील दे दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा देश-प्रदेश में सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने कहा कि अगले छह माह तक गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
90 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अतर सिंह सैनी, रण सिंह मान, शमशेर सिंह गोगी, जयतीर्थ दहिया, शिव शंकर भारद्वाज, पूर्व सीएम हुड्डा के ओएसडी रहे महेंद्र सिंह चोपड़ा के अलावा संदीप नेहरा, विनय सिंह यादव, भरत सिंह व अन्य समर्थक भी मौजूद रहे।

----------हुड्डा के पूर्व ओएसडी महेंद्र सिंह चोपड़ा भी पहुंचे बैठक में
बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ओएसडी रहे महेंद्र सिंह चोपड़ा भी आए हैं क्योंकि हुड्डा राज में चोपड़ा को न केवल हुड्डा का करीबी माना जाता था बल्कि प्रभावशाली व्यक्ति भी माने जाते थे।


----------पार्टी का नहीं था कार्यक्रम, न कोई सूचना थी
गोहाना रोड पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम पार्टी का नहीं था। न ही उनको किसी तरह की सूचना दी गई। ऐसे में इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते।
- कुलदीप उर्फ केडी, शहरी जिला अध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed