फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I love the medal, it didn't matter if the award was received or not - Amit Panghal

मुझे पदक से प्यार है, अवॉर्ड मिलने न मिलने से फर्क नहीं पड़ा

Mon, 23 Sep 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
I love the medal, it didn't matter if the award was received or not - Amit Panghal
रूस के एकातेरिनबुर्ग में हुई वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किसी भारतीय बॉक्सर द्वारा रजत पदक जीतने के बाद बॉक्सर अमित पंघाल का एक वीडियो संदेश रिकार्ड किया गया। इस वीडियो को अमित ने रविवार को अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। इस वीडियो में देश के लिए पहला रजत पदक जीतने वाला बॉक्सर बनने के बाद अर्जुन या खेल रत्न दिए जाने के सवाल का जवाब देते हुए बोले, "मुझे पदक से प्यार है न कि अवॉर्ड जीतने से"। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड मिलने या न मिलने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 52 किलो भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में हारने के बाद अमित ने अपने ट्वीअर अकाउंट पर ट्वीट से संदेश दिया कि उन्हें पदक से प्यार, अवार्ड से कोई फर्क नहीं पड़ता। चैंपियनशिप में हम उम्मीद गोल्ड की लेकर आए थे,यहां से अपने देश के लिए गोल्ड लेकर जाएंगे। लेकिन कुछ कमियां रही हैं जो हम अपनी बाउट में पूरी नहीं कर पाए। इन कमियों पर काम करते हुए हम आगे के लिए तैयारी करेंगे और उज्बेकिस्तान के बॉक्सर को रियो ओलंपिक में टक्कर देंगे। इस वीडियो में अर्जुन अवॉर्ड व राजीव गांधी खेल रत्न जैसे अवॉर्ड दिए जाने के सवाल पर अमित ने कहा कि अवॉर्ड से ज्यादा मुझे मेरे देश के लिए मेडल जीतना बेहद खुशी देता है। मुझे पदकों से प्यार है न कि किसी तरह का अवॉर्ड मिलने से। कोई अवॉर्ड मुझे दिया जाए या ना दिया जाए इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं मेरे देश के लिए मेडल जीतता आया हूं और जीतना चाहूंगा। मेरे रजत पदक जीतने से बॉक्सिंग पर बहुत ही अच्छा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

उपलब्धियां :
वर्ष प्रतियोगिता पदक
- मई 2017 एशियन बॉक्ंिसग चैंपियनशिप, तास्कंद ब्रॉन्ज
- फरवरी 2018 स्ट्रेंजा कप, सोफिया गोल्ड
- अप्रैल 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स, गोल्डकोस्ट सिल्वर
- सितंबर 2018 एशियन गेम्स, जकार्ता गोल्ड
- फरवरी 2019 स्ट्रेंजा कप, सोफिया गोल्ड
- अप्रैल 2019 एशिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप, बैंकॉक गोल्ड
- सितंबर 2019 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप, एकातेरिनबुर्ग सिल्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed