फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I have to fight without stopping, I am going to cross Karan: Bhupendra Singh Hooda

याहड़ै थाम नै लड़ना है, मैं तो आर-पार करण जा रया हूं : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Thu, 12 Sep 2024 04:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
I have to fight without stopping, I am going to cross Karan: Bhupendra Singh Hooda
सांपला में बुधवार को जनसभा को संबो​धित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को गढ़ी सांपला-किलोई हलके से नामांकन दाखिल किया। साथ में सांपला की अनाज मंडी में हलके की जनसभा को संबोधित किया। बोले, याहड़ै थाम नै लड़ना है, मैं आर-पार करण जा रया हूं। कड़ पर वार थाम नहीं हौण दो। इसकी इजाजत लेने आया हूं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। वोट काटू पार्टियों से बचकर रहना है। पिछली बार कांग्रेस के वोट काटने के लिए भाजपा ने जजपा को चुनाव में उतारा था, इसलिए जजपा ने 10 सीट जीतकर जनता के साथ विश्वासघात किया। इस बार भी जजपा और इनेलो जैसे तमाम दल भााजपा के हाथों में खेल रहे हैं। मंच से बोले, ‘इस इलाके की जनता ने हमेशा आशीर्वाद दिया। जनता ने कभी मेरी पीठ पर वार नहीं होने दिया, इसलिए चुनौतियों के सामने सीना अड़ाकर खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले वोट कटने से 10 सीट चली गई थी, जिससे सरकार हाथ से निकल गई। अबकी बार यह गलती मत करना। न केवल हलके में, बल्कि पूरे प्रदेश में जाकर चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार आते ही बहुत काम करने हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र आपके बीच आ जाएगा। अब फिर समय आ गया है। प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दोबारा गढ़ी सांपला-किलोई हलके से होनी चाहिए। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, गन्नौर से प्रत्याशी कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed