फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   i have no problem in jat reservation, but no change in 27% for obc

जाट आरक्षण से दिक्कत नहीं, बस 27 प्रतिशत से न हो छेड़छाड़ : पंवार

Tue, 09 Feb 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 09 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
i have no problem in jat reservation, but no change in 27% for obc

जाट आरक्षण को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है और इसकी पुरजोर मांग हो रही है। भाजपा के कई नेता भी जाट आरक्षण के पक्ष में होने की बात कहते हैं तो कोई इसका विरोध करता है। अब परिवहन मंत्री कृष्णपाल पंवार ने साफ कर दिया है कि जाट आरक्षण से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन 27 प्रतिशत आरक्षित कोटे से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन

मंत्री पंवार सोमवार को रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जाट लगातार आरक्षण की मांग कर रहे हैं। हर किसी को मांग करने का लोकतांत्रिक अधिकार है। जाटों को आरक्षण दिए जाने से कोई दिक्कत नहीं है। 

विज्ञापन

उनको आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखा जाए कि पहले से जारी 27 प्रतिशत आरक्षित कोटे से छेड़छाड़ न हो। अगर जाटों को आरक्षण दिया जाना है तो उस कोटे से अलग बाकी 73 प्रतिशत से दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीफ मामले में सीएम से करूंगा बात : बराला

प्रदेश कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बीफ को लेकर क्या बात कही है, उनको इस बारे में जानकारी नहीं है। बीफ खाने के लिए विशेष लाइसेंस देने की बात कही जा रही है, यह अभी सुनने में आया है। आखिर यह मामला क्या है, इस बारे में सीएम से बात करेंगे। बराला ने कहा कि जब सरकार ने खुद ही बीफ को लेकर कड़ा कानून बनाया तो ऐसी बात नहीं हो सकती कि विशेष लाइसेंस दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed