फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I am a supporter of BJP, not Congress: Anil

मैं भाजपा का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं : अनिल

Sat, 05 Jul 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 05 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
I am a supporter of BJP, not Congress: Anil
फोटो : 17मांगों को लेकर धरने पर बैठे लोग। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामगढ़-भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी के बैनर तले 200 बेड के अस्पताल की मांग को लेकर चल रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी रहा। वहीं, सरपंच के पति अनिल ने राव इंद्रजीत के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह भाजपा के समर्थक हैं कांग्रेस के नहीं।

अनिल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने पत्रकार वार्ता में धरना प्रदर्शन पर जो आरोप लगाए हैं उनका खंडन करता हूं। पंचायत में किसी ने राव आरती के खिलाफ आपत्तिजनक बात नहीं कही।
विज्ञापन

अगर इंटरव्यू किसी ने कुछ कहा हो, तो उसका संघर्ष समिति से कोई लेनादेना नहीं है। दावा करता हूं कि मंच से ऐसा किसी प्रकार का कोई बयान जारी नहीं हुआ। राव आरती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह भाजपा के समर्थक हैं। विधानसभा चुनाव में जो कार्य किया है उसका भी सबूत दे रहा हूं। लोकसभा चुनाव में भगवानपुर में जो एजेंट बने, उनका भी सबूत दूंगा कि राज बब्बर के एजेंट बनाए थे या आपके।


गांव संगवाड़ी के सरपंच रामसिंह छावड़ी ने चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा है कि महिला व नारी शक्ति पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी मामले को लेकर आंदोलन करना सभी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से टारगेट करने के लिए कुछ छुटभैया नेता धरनास्थल पर पहुंचकर फोटो खिंचवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed