{"_id":"6286946899d67f5d783a163c","slug":"husband-used-to-doubt-his-wife-attacked-him-with-an-ax-rohtakcity-news-rtk6471408107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति करता था पत्नी पर शक, फरसे से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति करता था पत्नी पर शक, फरसे से किया वार
विज्ञापन
पति ने किया फरसे से वार, करता है शक
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। गोहाना रोड स्थित एक गांव के युवक ने तड़के चार बजे सो रही पत्नी पर फरसे से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गई। उसकी बहन ने उसे पीजीआई में दाखिल करवाया। पुलिस ने महिला के बयान पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति उस पर ऊपर शक करता है। बुधवार की रात वह अपने बच्चों के साथ नीचे कमरे में सो रही थी, जबकि उसका पति ऊपर वाले कमरे में सोया हुआ था। पति तड़के चार बजे फरसा लेकर उसके कमरे में आया और गर्दन पर वार कर दिया। कंधे पर फरसा लगने से वह घायल हो गई। साथ ही फरसे के दूसरी तरफ से भी चोट मारी। जब उसका पति बेटे पर फरसे का वार करने लगा तो उसने हाथ अड़ा लिया। इसके बाद शोर मचाने पर उसका पति मौके से फरसे सहित फरार हो गया। इसके बाद बेटा अपनी मौसी को बुलाकर लाया, जिसने उसे पीजीआई में दाखिल करवाया।