फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Husband set fire to the house late at 3 o'clock, wife and 3-year-old daughter burnt alive, 2-year-old daughter injured

पति ने देर रात 3 बजे घर में लगाई आग, पत्नी व 3 साल की बेटी जिंदा जली, 2 साल की बेटी गंभीर

Wed, 10 Jun 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Husband set fire to the house late at 3 o'clock, wife and 3-year-old daughter burnt alive, 2-year-old daughter injured
सल्हारा मोहल्ला में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एक सब्जी विक्रेता ने अपने घर में आग लगा दी। आग से कमरे में सो रही उसकी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी जिंदा जल गए जबकि 2 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगाने के बाद आरोपी ने अपने परिजनों को सूचना और दीवार फांदकर भाग गया। परिजनों ने मौके पर पहुंच आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया मलिक मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए। इसके बाद शवों को पीजीआई के शवगृह भिजवाया। झुलसी बच्ची का पीजीआई में इलाज चल रहा है। उधर, जब पुलिस ने आरोपी का सुराग लगाकर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पत्थरबाजी की, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी दामाद, उसकी बहन व जीजा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र निवासी दोदवा जिला सोनीपत ने बताया कि उसकी बड़ी लड़की मंजू की शादी डेयरी मोहल्ला निवासी राजेश के साथ की थी। शादी के सात साल बाद भी राजेश अक्सर मंजू को परेशान व मारपीट करता था। मंगलवार अलसुबह सूचना मिली कि राजेश के कमरे में आग लग गई। वह परिवार सहित उक्त पते पर पहुंचा तो देखा कि उसकी बेटी मंजू, तीन साल की भारती की झुलसने से मौत हो चुकी है, जबकि 2 वर्षीय राधिका का पीजीआई में उपचार हो रहा है। महेंद्र का आरोप है कि उसकी बेटी व दोहती को राजेश ने जला कर हत्या की है। इस प्रकरण में राजेश की बहन व जीजा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

आसपास ही छिपा बैठा था आरोपी
एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह एचसी अनिल, वीरेंद्र व चालक सिपाही सुनील कुमार के साथ गश्त पर शिव मंदिर के पास मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक आरोपी घर में आग लगाकर फरार हो गया है। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान एक व्यक्ति बूस्टर के पास से आता दिखाई दिया, जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पत्थर उठाया और चेतावनी दी कि वह परिवार को जलाकर आया है, तुम्हे भी जान से मार दूंगा। इसके बाद उसने पत्थर से पीसीआर का शीश तोड़ दिया। जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह एक दीवार कूद गया जिससे उसे चोट भी लगी। इसके बाद उसे काबू कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी मे बाधा पहुंचाने, पुलिस पार्टी पर हमला करने, धमकी देने सहित अन्य धारओं में भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे मकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर परिजनों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि परिवार करीब 9 साल से सल्हारा मोहल्ला में रहता है। राजेश सब्जी विक्रेता है, लेकिन पिछले छह दिन से मानसिक परेशान चल रहा था, इस कारण वह सब्जी बेचने भी नहीं जा रहा था। सोमवार रात करीब 11 बजे परिवार सो गया था। मंगलवार तड़के 3 बजे राजेश साथ लगते जीजा के कमरे में गया और आग लगाने की बात कही और दीवार फांदकर भाग गया। आग से मंजू व भारती जिंदा जल गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आग लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- कुलदीप सिंह, पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी।
आरोपी सब्जी विक्रेता पुलिस के सामने बदल रहा ब्यान, बोला
मुझे पूरी रात डर लग रहा था, कभी बीड़ी, कभी लाइटर तो कभी जला रहा था माचिस, कब आग लग गई मालूम नहीं
सल्हारा मोहल्ला स्थित अपने मकान में आग लगा कर पत्नी और 3 वर्षीय बेटी को जिंदा जलाने का आरोपी सब्जी विक्रेता राजेश बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर हत्या के कारणों को जानने में जुटी है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसे पूरी रात भूत दिखाई दे रहे थे, इसलिए कभी वह बीड़ी, कभी लाइटर तो कभी माचिस जला रहा था। कमरे में कब आग लगी उसे मालूम नहीं चला। अब पुलिस आरोपी को बुधवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि हत्या के कारणों का खुलासा हो सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी से दिन भर पूछताछ की। जिस दौरान उसने बताया कि उसे सारी रात भूत-प्रेत दिखाई दे रहे थे। वह पूरी रात बैचेन रहा। डर के मारे उसने बीड़ी जलाई, कभी लाइटर तो कभी माचिस जलाकर बैठा रहा। इस दौरान कमरे में आग लगने का पता नहीं चला। जब आग विकराल हो गई तो उसने पास के कमरे में रह रहे अपने परिजनों को इस बारे में बताया। आग लगने के बाद उसने अपनी दो साल की बेटी को तो बचा लिया लेकिन पत्नी व बड़ी बेटी को नहीं बचा सका। इसके बाद वह घर से भाग गया। उधर, पुलिस ने मायके पक्ष के बयान पर राजेश, उसकी बहन और जीजा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed