फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Husband and girlfriend arrested for Chinki's murder

Rohtak News: चिंकी की हत्या करने का आरोपी पति और प्रेमिका गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 11:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
Husband and girlfriend arrested for Chinki's murder
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नेहरू कॉलोनी में पत्नी चिंकी उर्फ सिमरन (30) की हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी पति गोविंदा व उसकी प्रेमिका पूजा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों बच्चों नंदनी व यश को दादा-दादी के हवाले किया गया है। रविवार को पुलिस उनको कोर्ट में पेश करेगी।
एसआई सत्यदेव छिक्कारा ने बताया कि शुक्रवार सुबह नेहरू कॉलोनी में चिंकी उर्फ सिरमन का शव घर के अंदर पड़ा होने की सूचना मिली थी।भाई जींद के निडाना गांव, हाल में किरायेदार नेहरू कॉलोनी निवासी दीपू ने शिकायत दी कि 10 साल पहले उसकी बहन चिंकी की शादी जुलाना निवासी गोविंदा से हुई थी।
विज्ञापन

उनके दो बच्चे है इसमें सात साल की नंदिनी व पांच साल का बेटा यश है। करीब एक माह पहले उसकी बहन चिंकी को पता चला कि उसका पति गोविंदा एक अन्य महिला पूजा के साथ रहता है। इस बात को लेकर घर में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार शाम साढ़े चार बजे गोविंदा पूजा को अपने साथ घर ले आया। रात को गोविंदा व चिंकी ने उसकी बहन चिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनों बच्चों लेकर भाग गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात आरोपी गोविंदा व पूजा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
बाक्स
दो माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग, मंदिर में की शादी
पूछताछ में आरोपी गोविंदा ने बताया कि दो माह पहले वह यूपी के कानपुर निवासी पूजा के संपर्क में आया। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। उसने चिंकी को मनाया कि पूजा भी उनके साथ रहेगी। रात को इस बात को लेकर चिंकी से बहस हो गई। चिंकी दोनों के बीच में बाधा बनी हुई थी। रात को उसकी गला घोंटकर हत्या करके भाग गए।
बाक्स
36 घंटे में ही दबोचे पुलिस ने
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से शनिवार रात को 36 घंटे के अंदर आरोपी गोविंदा व पूजा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस चिंकी के दोनों बच्चों को सकुशल बरामद करने में कामयाब रही।

वर्जन
चिंकी की हत्या के आरोपी पति गोविंदा व महिला मित्र पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को सकुशल बरामद कर दादा-दादी व ताऊ राकेश को सौंप दिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रविवार को रिमांड पर लेने का प्रयास करेंगे। -इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी थाना सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed