फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hundreds of acres of land and wheat crops submerged due to collapse of Jasrana miner.

Rohtak News: जसराना माइनर टूटने से सैकड़ों एकड़ भूमि और गेहूं की फसल जलमग्न

Tue, 23 Apr 2024 06:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of land and wheat crops submerged due to collapse of Jasrana miner.
02... सांपला।
सांपला।
विज्ञापन

सोमवार को मोरखेड़ी के पास जसराना माइनर टूटने से कई एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग दिनभर माइनर को ठीक कर दोबारा से पानी छोड़ने की तैयारी में जुटा रहा।
सिंचाई विभाग की ओर से जलघरों के तालाबों को भरने के लिए रविवार को जसराना माइनर में पानी छोड़ा था। सोमवार सुबह करीब सात बजे मोरखड़ी के पास माइनर टूट गई। इस कारण आसपास के काफी खेतों में पानी भर गया। बेलदारों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। तभी विभाग का जेई नरेंद्र कुमार मजदूर व जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे जबकि हेड से पानी को भी बंद किया गया। दोपहर बाद माइनर की पटरी व बेड ठीक किया गया। किसानों ने बताया कि हर वर्ष माइनर कहीं न कहीं से टूट जाती है और इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

किसान अनिल कुमार चांद सिंह आदि ने बताया कि कई एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी हुई थी जबकि कुछ किसानों ने फसल काट रखी है। पशुओं के लिए चारा बनवाना था। खेतों में पानी भरने की वजह से वह खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) नरेंद्र कुमार का कहना कि पुरानी माइनर होने के कारण बेड नीचे धंस गया। इससे माइनर टूट गई। इसे तुरंत ठीक कर दिया गया। इसमें जल्द पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed