{"_id":"579e3c844f1c1b56152b88e8","slug":"hudda-khap-khap-president-jat-election-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा खाप प्रधान पर रार, एक पक्ष ने ओमप्रकाश तो दूसरे ने रामकरण को चुना प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा खाप प्रधान पर रार, एक पक्ष ने ओमप्रकाश तो दूसरे ने रामकरण को चुना प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
बसंतपुर गांव में हुई हुड्डा खाप के 45 गांवों की पंचायत, एक पंचायत में ही दो गुटों ने चुन लिया अपना-अपना प्रधान
- फोटो : demo pic
हुड्डा खाप के प्रधान को लेकर रविवार को रार खड़ी हो गई। बसंतपुर गांव के चबूतरे पर हुई हुड्डा खाप के 45 गांवों की पंचायत में एक पक्ष ने रामकरण हुड्डा को प्रधान चुना तो दूसरे ने ओमप्रकाश हुड्डा को सर्वसम्मति से प्रधान चुनकर घोषणा कर दी। दोनों पक्षों ने मीडिया को प्रेसनोट जारी कर अपने-अपने प्रधान चुनने की जानकारी दी।
रविवार को बसंतपुर गांव में हुड्डा खाप के 45 गांवों की पंचायत हुई। इसमें मकड़ौली, धामड़ और जींदरान गांवों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। पंचायत में तत्कालीन प्रधान धर्मपाल हुड्डा ने स्वास्थ्य कारण का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नए प्रधान के नाम पर चर्चा शुरू हुई। गणमान्य लोगों ने दशकों से चली आ रही परंपरा का हवाला देते हुए कहा कि हुड्डा खाप का प्रधान हमेशा खिड़वाली गांव ही चुना जाता है। इसलिए एक नाम दिया जाए। इस पर कुछ लोगों ने भाजपा नेता रामकरण हुड्डा तो कुछ लोगों ने खिड़वाली के वर्तमान सरंपच ओमप्रकाश हुड्डा का समर्थन किया। दोनों पक्ष के लोगों ने अपने-अपने पसंद के व्यक्ति का समर्थन कर प्रधान की घोषणा कर दी और पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान भी किया। घंटों तक चली पंचायत में हुड्डा खाप के लोग एकजुट नहीं हो सके। दोनों नवनियुक्त प्रधानों की दावेदारी पेश करते हुए मीडिया में भी प्रेस रिलीज जारी कर दी गई। हुड्डा खाप दो खेमों में बंटी होने के कारण अब यह समझ से परे है कि प्रधान किसको माना जाए।
कुछ ऐसे हैं दोनों खेमों के समर्थक
रामकरण हुड्डा के समर्थन में निवर्तमान प्रधान धर्मपाल हुड्डा, उपप्रधान जागेराम, लखपत, आनंद, रामफल, प्रमोद, जीता, राजू, मांगे कालिया, रामफूल हुड्डा, हरेंद्र सांघी, सूबेदार सतबीर, विक्रम पहलवान, संजय, रामफल, दयानंद व जगवीर हुड्डा हैं। ओमप्रकाश हुड्डा के समर्थन में कृष्ण लाल हुड्डा, खुशीराम, पप्पू सरपंच, अजित सिंह, सुमित सरपंच, दलेल, जगदीश, ओमप्रकाश, अनुप, वजीर सरपंच, नीशू सरपंच, कृष्णा सरपंच, सुनील, जिले सिंह और बबलू सरपंच ने सहमति दी।
विज्ञापन
जसिया में चले धरने से पड़ी फूट
लंबे समय से धर्मपाल हुड्डा खाप के प्रधान की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पिछले दिनों जसिया चौक पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (मलिक गुट) का धरना चला था। धरने में जहां युवाओं की भागीदारी रही तो वहीं खाप प्रधानों ने इससे दूरी ही बनाकर रखी। हुड्डा खाप के कुछ लोगों में आक्रोश था कि उनके प्रधान धर्मपाल हुड्डा ने उनका समर्थन नहीं दिया। पंचायत में भी यही मुद्दा उठा था, जिस कारण प्रधान धर्मपाल हुड्डा को पद से इस्तीफा देना पड़ा।
किसने क्या कहा
जाट आरक्षण के मामले पर मैं कोर्ट में लड़ाई लड़ रहा हूं। जसिया का धरना यशपाल मलिक ने खुद के केस हटाने के लिए शुरू कराया था। मैं समाज के साथ हूं और जाट आरक्षण को लेकर किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटूंगा। कुछ लोगों ने जसिया धरने पर नहीं जाने के सवाल उठाए थे। इसलिए मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। हमेशा खिड़वाली ही प्रधान चुनता है, जिसमें सर्वसम्मति से रामकरण हुड्डा को प्रधान चुना गया है।
- धर्मपाल हुड्डा, निवर्तमान प्रधान हुड्डा खाप
हुड्डा खाप के गणमान्य लोगों ने प्रधान के लिए मेरा नाम दिया था, जिस पर सभी ने सहमति जताई है। जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरा निर्वहन किया जाएगा।
- रामकरण हुड्डा, नवनियुक्त प्रधान।
45 गांव के गणमान्य लोगों ने मुझे प्रधान चुना है। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन किया जाएगा। खाप और समाज को साथ लेकर चलूंगा।
- ओमप्रकाश हुड्डा, नवनियुक्त प्रधान