फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Huda City Park will now be known as Pandit Shriram Sharma Park

Rohtak News: हुडा सिटी पार्क अब पंडित श्रीराम शर्मा पार्क के नाम से जाना जाएगा

Mon, 02 Oct 2023 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Huda City Park will now be known as Pandit Shriram Sharma Park
कार्यक्रम में संबो​धित करते सांसद अरविंद शर्मा । संवाद
रोहतक। नए बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी पार्क अब पंडित श्रीराम शर्मा पार्क कहलाएगा। सांसद अरविंद शर्मा ने पंडित श्रीराम शर्मा की 124वीं जयंती पर पार्क के बाहर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस दौरान मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल व वार्ड 13 की महिला पार्षद कंचन खुराना के पति अशोक खुराना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि नगर निगम द्वारा हॉउस की बैठक में सर्वसम्मति से हुडा सिटी पार्क का नामकरण पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर करने का एजेंडा पास किया। शनिवार रात को पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष की मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई थी। मंच की तरफ से एक मांग पत्र सौंपा गया और हुडा सिटी पार्क का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्री राम शर्मा के नाम पर करने का धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा ने आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई और अग्रणी नेताओं में रहे। 15 जनवरी 1922 को अपने साथियों को लेकर बाल गंगाधर तिलक की फोटो के साथ जुलूस निकाला और टाउन हॉल झज्जर पर लगा ब्रिटिश झंडा उतारकर तिरंगा झंडा फहराया गया। इस पर उन्हें जीप से बांधकर घसीटा गया। उत्तर भारत में स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे ज्यादा समय तक जेल में रहने वाले एकमात्र सेनानी पंडित श्री राम शर्मा थे। जिस जेल में उनको कैद करके कठोर यातनाएं दी गयी थीं, अब उसी जेल की जगह में हुडा सिटी पार्क बना हुआ है, जिसका नाम पंडित श्री राम शर्मा के नाम पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक डॉ अशोक दीक्षित और पंडित श्रीराम शर्मा के पौत्र अंशु शर्मा, रचना शर्मा, कुलदीप शर्मा, नवीन शर्मा, रणधीर भारद्वाज, पूर्व विधायक सरिता नारायण, आशा शर्मा, श्रीभगवान कौशिक, राजकुमार प्रधान, सतीश एडवोकेट, दीपक भारद्वाज, खिलाड़ी शैफाली शर्मा, सरपंच भगवत दयाल शर्मा आदि मौजूद रहे।


हुडा सिटी पार्क का नाम अब पंडित श्रीराम शर्मा पार्क होगा। नगर निगम हाउस में पहले ही प्रस्ताव पास हो चुका है। अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने भी मंजूरी दे दी है।
मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed