फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Huda City Park should be named after Pandit Shriram Sharma and Chowk should be named after Surya Kavi Pandit Lakhmichand

Rohtak News: हुडा सिटी पार्क का नाम पंडित श्रीराम शर्मा और चौक का नाम सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद किया जाए

Tue, 04 Jul 2023 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Huda City Park should be named after Pandit Shriram Sharma and Chowk should be named after Surya Kavi Pandit Lakhmichand
रोहतक। नए बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी पार्क के सामने चौक का नाम सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद और पार्क का नामकरण पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर किया जाए। इसके के लिए दो सामाजिक संस्थाओं ने नगर निगम मेयर और आयुक्त को पत्र भेजा है। प्रस्ताव हाउस की चार जुलाई को होने वाली बैठक में रखा जाना था, लेकिन बैठक प्रॉपर्टी टैक्स के कार्य के चलते स्थगित हो गई है। अब हाउस की बैठक 14 जुलाई को जिला विकास भवन में सुबह 11 बजे होगी।
विज्ञापन

मेयर और निगम आयुक्त को सूर्यकवि दादा लख्मीचंद के पौत्र चेतन कौशिक ने वार्ड नंबर आठ के पास सुनील कुमार, हरियाणा संस्कृति रक्षक मंच, हिंदू भगवा वाहिनी, लोकसेवा संस्थान, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ट्रस्ट व वक्त दे, रक्त दे वेलफेयर सोसाइटी, अनिल जांगड़ा, बलबीर सिंह और नवीन शर्मा ने पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि नए बस स्टैंड के पास हुडा सिटी पार्क है, जिसके सामने के चौक का नाम लोक गायक लख्मीचंद के नाम पर किया जाए। क्योंकि नजदीक ही पंडित लख्मीचंद के नाम पर दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) है।
विज्ञापन


अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले श्रीराम शर्मा को मिले सम्मान
वहीं, पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच की ओर से मेयर और आयुक्त को पत्र भेजा गया है। मंच के अध्यक्ष डॉ. अशोक दीक्षित ने पत्र में बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा ने 15 जनवरी 1922 के दिन झज्जर टाउन हाॅल में अंग्रेजी झंडा उतारकर तिरंगा फहराया था। अंग्रेजों ने पंडित श्रीराम शर्मा को जीप से बांधकर घसीटा और रोहतक जेल में बंद कर यातनाएं दीं। उसी जेल को तोड़कर हुडा सिटी पार्क बनाया गया है। ऐसे में पार्क में पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा लगाकर पार्क का नाम पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर रखकर सम्मान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन साहिल वत्स के नाम पर रखा जाए सेक्टर चार के पार्क का नाम
वहीं, सेक्टर चार निवासी डॉ. जितेंद्र वत्स ने भेजे गए पत्र में बताया कि उनका बेटा कैप्टन साहिल वत्स 13 जनवरी 2022 जम्मू-कश्मीर के अवंतिपुरा में शहीद हो गया था। सेक्टर स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का नाम उनके शहीद बेटे के नाम पर रखा जाए। साथ ही सेक्टर 3-4 के डिवाइडिंग मार्ग का नाम भी उनके नाम पर रखा जाए। मांग पत्र पर वार्ड 9 के पार्षद जयभगवान ठेकेदार ने भी मोहर लगाकर हस्ताक्षर किए हैं।

कैलाश काॅलोनी में सामुदायिक केंद्र का भगवान परशुराम के नाम पर हो
वहीं, भगवान परशुराम आश्रम जन कल्याण समिति ने मेयर व आयुक्त को पत्र भेजा है कि लंबे समय से ब्राह्मण समाज की मांग है कि किसी सामुदायिक केंद्र का नाम भगवान परशुराम के नाम पर किया जाए। ऐसे में सर्व समाज की तरफ से मांग की जाती है कि कैलाश कालोनी में बनाए जा रहे सामुदायिक केंद्र का नाम भगवान परशुराम के नाम पर किया जाए।



नगर निगम हाउस की बैठक चार जुलाई की जगह अब 14 जुलाई को होगी। नामकरण के प्रस्ताव आए हैं, जिनको हाउस की गठित विशेष कमेटी के सामने रखे जाएंगे। कमेटी संबंधित वार्ड के पास की सलाह लेगी। इसके बाद आगे हाउस निर्णय लेगा।
मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed