फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HTET Level-3: Family members accompanied candidates to the exam and looked after the children outside the centers.

एचटेट लेवल-3 : परीक्षार्थियों के साथ परिजनों ने भी दी परीक्षा, केंद्रों के बाहर बच्चों को संभाला

Sat, 04 Jul 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
HTET Level-3: Family members accompanied candidates to the exam and looked after the children outside the centers.
37-रोहतक के पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर चैकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एचटेट (हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025) लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा में शनिवार को परीक्षार्थियों के साथ परिजनों को भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ा। केंद्रों के बाहर कहीं पति तो कहीं सास ने छोटे बच्चों को संभाला।
विज्ञापन

जिले में एचटेट लेवल-3 परीक्षा की कड़ी सुरक्षा के बीच 18 केंद्रों पर हुई। कुल 5688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 4797 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। सायंकालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक पीजीटी की परीक्षा में 891 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलमुक्त कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा और मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की जांच की गई। महिला अभ्यर्थियों के आभूषण भी उतरवाकर जांच की गई। मोबाइल, घड़ी, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 1:30 बजे से परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इससे पहले तलाशी और दस्तावेज का मिलान किया गया। अभ्यर्थियों को दोपहर 3 बजे रोल नंबर के अनुसार केंद्रों में बैठाया गया। शाम 5:30 बजे परीक्षा समाप्त हुई। जिला प्रशासन के अधिकारियों और उड़नदस्तों ने सभी 18 केंद्रों का निरीक्षण किया।
प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। हालांकि, परीक्षा संपन्न होने तक किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने और लाने के लिए रोडवेज की ओर से बस की सुविधा प्रदान की गई।
--------
एमडीएन स्कूल के केंद्र में परीक्षार्थियों को मिला मिट्टी का पानी
एमडीएन स्कूल में बने केंद्र की व्यवस्थाओं के लेकर परीक्षार्थियों ने नाराजगी जताई। परीक्षार्थियों का आरोप था कि नल से मिट्टी का पानी आ रहा था। परीक्षार्थी अमित ने कहा कि नल का पानी पीने लायक नहीं था। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा चाक-चौबंद थी। पेपर भी ठीक नहीं था।
--------
आज लेवल एक व दो की परीक्षा में शामिल होंगे 10,782 परीक्षार्थी

बोर्ड की ओर से रविवार को सुबह 10 से दोपहर बाद 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा व सायंकालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित होगी। जिले में परीक्षा के लिए 27 केंद्रों पर लेवल एक व दो के लिए कुल 10,782 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
---------
लेवल-तीन की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है। सभी केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त निरीक्षकों ने दौरा कर निगरानी की है। केंद्रों पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रही हैं।

-मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed