फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HSVP will sell 82 commercial plots for Transport Nagar in Sector 18 and 18A

सेक्टर 18 व 18ए में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए एचएसवीपी बेचेगा 82 कामर्शियल प्लॉट

Sun, 22 Aug 2021 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
HSVP will sell 82 commercial plots for Transport Nagar in Sector 18 and 18A
शहर के सेक्टर 18 व 18ए में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के लिए एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) 82 कामर्शियल प्लॉट की ऑनलाइन बोली आयोजित करेगा। इसमें रोहतक जोन की 27 अगस्त को बोली होगी, जिसके लिए 23 अगस्त से ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। लेकिन शहर की हिसार रोड की ट्रक व सुभाष रोड की कार ऑटो मार्केट के व्यापारी नेताओं ने बोली में भाग लेेने से इनकार किया है। व्यापारी 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज ही प्लांट मांग रहे हैं। स्थानीय कांग्रेस विधायक मामले को विधानसभा सत्र में भी उठा चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, ऑटो मार्केट के हिसाब से शहर को तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। हिसार रोड पर ऑटो मार्केट है, जहां पर ट्रकों के स्पेयर पार्ट्स मिलते हैं। सुभाष रोड स्थित ऑटो मार्केट में कारों के स्पेयर पार्ट्स मिलते हैं। वहीं, भिवानी रोड स्थित ऑटो मार्केट में ट्रैक्टरों के स्पेयर पार्ट्स की दुकानें हैं। वैसे शहर में सिविल रोड, सोनीपत रोड, झज्जर रोड व आउटर में बाइक ऑटो मार्केट की कहीं-कहीं दुकानें हैं। जबकि झज्जर रोड पर काठमंडी है। हुड्डा सरकार के प्रथम कार्यकाल में झज्जर रोड पर जाम की समस्या खत्म करने के लिए दिल्ली-रोहतक व रोहतक-पानीपत लाइन पर आरओबी का निर्माण करवाया गया था। इसके लिए काठमंडी की रेलवे लाइन की दोनों तरफ की दुकानें तोड़ी गई थी। काठमंडी के दुकानदारों का कहना है कि उस समय दूसरी जगह उचित दामों पर काठमंडी विकसित करने का वादा किया गया था। इसके अलावा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सुनारिया गांव के नजदीक हुडा द्वारा काटे गए कामर्शियल सेक्टर 18 व 18ए में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना बनी थी, जो अब तक सिरे नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन

विभाग ने तय किया था 29 हजार रुपये से ज्यादा रेट
एक दशक से शहर से बाहर ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मामला जोर-शोर से उठाया जाता है। नेता भी व्यापारियों के हित में बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। 2019 में भी एचएसवीपी ने काठमंडी व हिसार रोड के व्यापारियों के फार्म भी भरवाए थे, लेकिन रेट को लेकर फिर मामला अटक गया। अब दोबारा से विभाग की तरफ से प्लॉट बेचने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑटो मार्केट के साथ-साथ काठमंडी के व्यापारी भी 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से प्लॉट की मांग कर रहे हैं, जबकि विभाग ने 29 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से ज्यादा का रेट तय किया था। अब ऑनलाइन बोली में भी श्रेणी के हिसाब से बेसिक प्राइज तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणी के हिसाब से बेस प्राइज तय
एचएसवीसी की तरफ से साइट पर पत्र जारी किया गया है। इसके तहत पूरे प्रदेश में विभाग रिहायशी व वाणिज्यिक प्लॉटों की नीलामी कर रहा है। 25 अगस्त से बोली की प्रक्रिया शुरू होगी। रोहतक में ऑटो मार्केट विकसित (ट्रांसपोर्ट नगर) करने के लिए सेक्टर 18 व 18ए के 82 कामर्शियल प्लॉटों की बोली होगी। 27 अगस्त को प्लॉटों की ऑनलाइन बोली होगी। इसके लिए प्लॉटों को 25 श्रेणी में बांटा गया है। साथ भी बेस प्राइज भी उसी हिसाब से तय किया गया है।
प्रदेश स्तर पर कामर्शियल प्लॉटों की ऑनलाइन बोली आयोजित की जा रही है, जिसे चंडीगढ़ मुख्यालय से नियंत्रित किया जा रहा है। रोहतक की ऑटो मार्केट विकसित करने के लिए अलग-अलग श्रेणी के 82 प्लॉट बोली के लिए जारी किए गए हैं।
- रामप्रसाद, जेई, एचएसवीपी
प्लॉटों के रेट ज्यादा रखे गए हैं। दो-चार प्रतिशत ऑटो व्यापारी ही इतने रेट पर प्लॉट खरीद सकेंगे। उनसे जुड़े कम ही ट्रांसपोर्टर बोली में भाग लेंगे।
- सतपाल चौधरी, प्रधान, ट्रक यूनियन
हिसार रोड के ऑटो व्यापारी पहले ही विभाग को बता चुके हैं कि 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से बिना बोली ही वे प्लॉट लेने में समर्थ हैं। अगर विभाग ऑटो मार्केट के लिए बोली आयोजित कर रहा है तो वे उसमें भाग नहीं लेंगे।
- संजय दलाल, प्रधान, ऑटो मार्केट हिसार रोड
सुभाष रोड पर 500 से ज्यादा दुकानें हैं। शासन-प्रशासन पूरी मार्केट के लिए दुकानें उपलब्ध नहीं करवा रहा है। इतने महंगे दामों पर चंद प्लॉट खरीदकर कैसे पूरी ऑटो मार्केट को शहर से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसे में ऑनलाइन बोली में भाग लेना संभव नहीं है।

- सुरेंद्र काहनी, ऑटो व्यापारी नेता, सुभाष रोड
काठमंडी के दुकानदार व्यापारी नहीं, बल्कि विस्थापित हैं। जब झज्जर रोड पर काठमंडी की दुकानें तोड़कर आरओबी बनाया गया, उस समय उचित दामों पर नई जगह प्लॉट उपलब्ध करवाकर काठमंडी विकसित करने का वादा किया गया था। व्यापारी 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से ज्यादा रेट पर प्लॉट लेने में असमर्थ हैं।
- राजीव उर्फ पिंकी यादव, व्यापारी नेता काठमंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed