{"_id":"645a9d792653c04a9b0332e7","slug":"hsvp-team-demolished-illegal-huts-built-on-green-belt-rohtak-news-c-17-roh1018-148768-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ग्रीन बेल्ट पर बनी अवैध झोपड़ियों को एचएसवीपी की टीम ने ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ग्रीन बेल्ट पर बनी अवैध झोपड़ियों को एचएसवीपी की टीम ने ढहाया
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को शिवाजी कॉलोनी एरिया में ग्रीन बेल्ट व व्यवसायिक एरिया में बनी अवैध झोपड़ियों को गिराया गया है। हाइकोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा न करने की चेतावनी दी है।
विभाग के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेशों के बाद ग्रीन बेल्ट व व्यवसायिक एरिया में अवैध कब्जों को गिराया गया है। अनाज मंडी की तरफ ग्रीन बेल्ट में 50 से ज्यादा अवैध तरीके से झोपड़ियां बनाई हुई थी। इससे आने-जाने में वाहनों व लोगों को काफी परेशानी होती थी। विभाग द्वारा पहले भी एरिया को खाली करवाने की सूचना दी गई थी। लेकिन अवैध कब्जा हटाया ही नहीं जा रहा था। बार-बार लोगों की शिकायतें भी हमें मिल रही थी। इसको लेकर मंगलवार को टीम पुलिस फोर्स व जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची और अवैध कब्जे को ग्रीन बेल्ट व व्यवसायिक एरिया से हटाया गया।