फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HSVP served notice to vacate the tent in 3 days, Jaihind tore it and burnt it

Rohtak News: एचएसवीपी ने 3 दिन में तंबू खाली करने का थमाया नोटिस, जयहिंद ने फाड़कर जलाया

Thu, 11 Jul 2024 07:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
HSVP served notice to vacate the tent in 3 days, Jaihind tore it and burnt it
रोहतक। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने नवीन जयहिंद को 3 दिन में तंबू खाली करने का नोटिस जारी किया है। जयहिंद ने नोटिस को फाड़कर उसे जला दिया। नवीन ने इसे सरकार का भेजा गया समर्थन पत्र बताया। नोटिस में अज्ञात व्यक्ति की ओर से सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने की बात कही गई है। 3 दिन में तंबू खाली नहीं किया तो इसे हटाने के लिए प्रशासन बुलडोजर लेकर आएगा। यह कहना है जयहिंद सेना के सुप्रीमो नवीन जयहिंद का। वे बुधवार को एचएसवीपी की ओर से जारी पत्र की पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। गौरतलब है कि नवीन ने सेक्टर-6 में तंबू लगा रखा है।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि मैं नवीन जयहिंद हूं। कोई अज्ञात नहीं। लगता है अधिकारी गलती से यह नोटिस मुझे पकड़ा गए हैं। इसमें मेरा नाम कहीं भी नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि घुमंतू लोगों की तरह हमने तंबू लगा रखा है। हमने यहां कोई पक्का मकान नहीं बनाया है। इसके बावजूद बुलडोजर चलाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

जनता की मांग पर हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट डालकर मेरा समर्थन किया है। यह समर्थन जयहिंद का नहीं, बल्कि उसके संघर्षों का है। इसके लिए उनका आभार। अजय चौटाला के बयान, जयहिंद तो बेचारा है। वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। इस पर नवीन ने कहा कि हमारे पास न तो रुपये हैं और न हमें विरासत में कुछ मिला है। हमारे पास सरकार से लड़ने का जिगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed