फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HSVP employees expressed resentment over the failure to resolve the issue.

Rohtak News: एचएसवीपी कर्मचारियों ने समस्या का समाधान न होने पर जताया रोष

Fri, 03 Jul 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 03 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
HSVP employees expressed resentment over the failure to resolve the issue.
04-अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन के सदस्य। स्रोत : कर्मचारी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ) की राज्य कमेटी के आह्वान पर सर्किल कमेटी रोहतक की बैठक वीरवार को यूनियन कार्यालय सेक्टर-1 में हुई। यहां कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं व मांगों का बार-बार संज्ञान दिलाने के बावजूद समाधान नहीं होने पर रोष जताया।
बैठक की अध्यक्षता सर्कल प्रधान जयभगवान चहल ने की। मंच संचालन सर्कल सचिव प्रदीप जांगड़ा ने किया। यूनियन के राज्य उप-प्रधान सत्यवान राठी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक को बार-बार मांग पत्र सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य प्रशासक से यूनियन के शिष्टमंडल की कई बार कर्मचारियों की जायज लंबित मांगों को लेकर वार्ता हो चुकी है। मुख्य प्रशासक ने इन मांगों को जायज मानते हुए जल्द समाधान का आश्वासन ही दिया था। यही नहीं, मीटिंग की प्रोसिडिंग भी दो-तीन माह में जारी की जाती है। मांगों का समाधान अब तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मांगें
कौशल कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देना, कच्चे कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर अपडेट करना, विभागीय खेलों को तुरंत लागू करना, डिप्लोमा होल्डर, नॉन डिप्लोमा होल्डर को कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नति देना, नगर निगम में किसी भी कर्मचारियों को न भेजना व विभाग में ही एडजस्ट करना, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से रद्द करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करना, उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार कर्मचारियों को टेक्निकल स्केल दिलवाना, किसी व विभाग के कर्मचारियों को स्टाफ क्वार्टर अलॉटमेंट न करना, रिटायरमेंट कर्मचारियों को एक माह में सभी लाभ प्रदान न करना शामिल हैं।

इन मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया है। इसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। मुख्य प्रशासक की वादाखिलाफी देखते हुए स्टेट कमेटी ने सात जुलाई को मुख्य प्रशासक कार्यालय पर गेट मीटिंग व नारेबाजी का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed