फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HSIIDC sub-division connected 22 thousand subscribers

एचएसआईडीसी सब डिविजन से जोड़े 22 हजार उपभोक्ता

Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
HSIIDC sub-division connected 22 thousand subscribers
रोहतक। बिजली निगम मुख्यालय ने एचएसआईआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्टक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) सब डिविजन से 22 हजार उपभोक्ताओं को जोड़ दिया है। इनमें जींद रोड से सटी कॉलोनियों के घरेलू और इंडस्ट्रीज के सर्वाधिक उपभोक्ता हैं। राहत की बात ये है कि उपभोक्ताओं को अपनी समस्या का निदान करने के लिए चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन

सब डिविजन-तीन में सर्वाधिक 50 हजार उपभोक्ता थे, जिनमें एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रीज के भी उपभोक्ता हैं। इंडस्ट्रीज के बड़े उपभोक्ताओं के सामने आए दिन बिल संबंधी समस्याएं सामने आती थीं, जिससे सब डिविजन-तीन के चक्कर लगाने पड़ते थे। वहीं, इंडस्ट्रीज के उपभोक्ताओं की मांग थी कि उनके लिए अलग से सब डिविजन बनाया जाए, ताकि समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जाए। इस मांग के चलते बिजली निगम ने एचएसआईआईडीसी नया सब डिविजन बनाया है, जिसका दफ्तर पालिका कॉलोनी में स्थापित किया है। इस सब डिविजन में बिजली निगम मुख्यालय ने 22 हजार उपभोक्ताओं को जोड़ दिया है, जिनमें सर्वाधिक इंडस्ट्रीज के उपभोक्ता हैं। इसके अलावा पालिका कॉलोनी, पुरानी सब्जी मंडी, श्याम कॉलोनी आदि के घरेलू उपभोक्ता भी जोड़े गए हैं। एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यालय ने 22 हजार उपभोक्ताओं को जोड़ दिया है, जिनमें सर्वाधिक इंडस्ट्रीज के हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह ने बताया कि सब डिविजन-तीन से करीब 50 हजार उपभोक्ता जुड़े थे, जिससे लोगों की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा था। इंडस्ट्रीज के उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय से निदान नहीं हो रहा था। जिसके चलते नये सब डिविजन बनाया गया है, जिसमें 22 हजार उपभोक्ता जोड़े गए हैं। अब उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत प्रभाव से निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed