{"_id":"699375e755ff77993205c7ad","slug":"how-will-we-get-water-in-summermotors-and-tube-wells-in-waterworks-are-out-of-order-rohtak-news-c-17-roh1019-811354-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गर्मियों में कैसे मिलेगा पानी...जलघरों में मोटरें व ट्यूबवेल खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गर्मियों में कैसे मिलेगा पानी...जलघरों में मोटरें व ट्यूबवेल खराब
विज्ञापन
10 बालंद के जलघर दो में बंद मोटर। स्रोत: कर्मचारी
रोहित राठौर
रोहतक। जहां शहर में गर्मियों व सामान्य दिनों में पानी की मारामारी रहती है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी पेयजल किल्लत की समस्या गर्मियों में गहरा सकती है। सवाल यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के जलघरों में मोटरें न चलने से पानी निरंतर सप्लाई नहीं हो सकेगा। लोगों की प्यास कैसे बुझेगी? 11 से अधिक गांवों में पंपिंग मोटर व ट्यूबवेल मोटरें खराब पड़ी हैं।
शहर में जन स्वास्थ्य विभाग के तीन मंडल हैं। मंडल एक के अधीन ग्रामीण क्षेत्र आता है जबकि दो व तीन में नगर निगम क्षेत्र आता है। रिपोर्ट में पता चला है कि मंडल एक के 14 गांवों के जलघरों में पेयजल सुविधाओं के साथ-साथ कर्मचारियों का काम भी प्रभावित है।
छह महीने से जलघरों में रॉ वाटर और ट्यूबवेल की मोटरें खराब हैं। ग्रामीण को पेयजल की शिकायत करते हैं और कर्मचारी विभाग को शिकायत करते हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। किसी जलघर में स्ट्रीट लाइट तो किसी में शौचालय तक नहीं नहीं हैं। जिले के 14 जलघरों में तो शौचालय तक नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
मकड़ौली कलां में छह माह से मोटर का पंप खराब
जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि मकड़ाैली कलां में छह महीने से 30 एचपी क्लियर वाटर मोटर का पंप खराब है। रिठाल में दो स्टार्टर खराब हैं। सांघी गांव के जलघर में रॉ वाटर की मोटर व बड़ी मोटर का स्टार्टर जला हुआ है। नया शेड फिल्टर भी चालू नहीं है। चांदी में मोटर व पंप खराब है। टिटौली में मेन स्विच न होने के साथ-साथ ही स्टार्टर और ट्यूबवेल की मोटर खराब हैं। बालंद के जलघर में 15 एचपी का स्टार्टर खराब है और 20 एचवी की मोटर बंद है। शिमली में सबमर्सिबल की मोटर खराब है।
-- -- -- -
इन गांवों में भी हालत खराब
जलघर खिड़वाली में ट्यूबवेल की मोटर जली हुई हैं। चमारियां में रॉ मोटर छह माह से खराब है। यहीं नहीं हौदी का स्लैब तक टूटा हुआ है। कटवाड़ा में मोटर और स्टार्टर खराब हैं। यहां गांव में सप्लाई के लिए पाइप लाइन भी जर्जर हो चुकी है। वहीं, घुसकानी में छह माह से ठेकेदार की ओर से खराब मोटर ले जाई गई थीं जो अभी तक नहीं लगाई गई है।
-- -- -- --
वर्जन
सभी गांवों में पानी की सप्लाई सुचारु है। जहां कमिया हैं, वहां जल्द ही समाधान किया जाएगा। मेरे संज्ञान में मोटरें खराब होने की शिकायत नहीं है। कर्मचारियों के अनुसार कुछ कमियां मिली है, जिनका सुधार किया जाएगा।
- रोहित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
-- -- -- --
वर्जन
जलघरों में कर्मियों को लेकर कार्यकारी अभियंता के माध्यम से अनेक बार सरकार को पत्र भेजा है। जिले में जलघरों की कमियों को लेकर विभाग को जानकारी दे रखी है ताकि समाधान के बाद जनता को भी फायदा हो और कर्मचारी भी परेशान न हों।
- नरेंद्र धीमान, राज्य प्रधान, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन (जन स्वास्थ्य)।