फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   How will the country win the Corona virus war, doctors are getting confused by getting vaccinated

देश ऐसे कैसे जीतेगा कोरोना वायरस से जंग, डॉक्टर ही टीका लगवाने से हो रहे भ्रमित

Fri, 22 Jan 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
How will the country win the Corona virus war, doctors are getting confused by getting vaccinated
पीजीआई में वैक्सीन लगवाते डॉक्टर। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहे देश के लिए सवाल खड़ा हो गया है कि जब दूसरों को जागरूक करने वाले स्वयं भ्रमित हों तो देश कैसे लड़ाई को जीतेगा। जिले में स्वास्थ्य विभाग अब तक 1430 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है तो प्रदेश का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस में अब तक महज 36 को ही टीका लगा है। यह आंकड़ा भी संस्थान के हर संभव प्रयासों के बाद बढ़ा है। अब 25 जनवरी को प्रदेश में बडे़ स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है, इसमें 30 हजार को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान के पहले दिन 139 लोगों को वैक्सीन लगा कर अपना कार्य शुरू किया, जबकि दूसरे दिन 92, तीसरे दिन 269, तीसरे दिन 361 व चौथे दिन 569 को वैक्सीन लगाई गई। टीम ने लाखनमाजरा, गिरावड, चिड़ी, बालंद, पिलाना, सांपला, हसनगढ़ व काहनौर में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई है। पीजीआईएमएस रोहतक में टीकाकरण के 9800 के करीब नाम पंजीकृत हैं, लेकिन अभी तक टीकाकरण करवाने वालों की संख्या 36 ही पहुंची है। इस समस्या पर पीजीआईएमएस में शुक्रवार लगभग डेढ़ घंटा मंथन चला और सवाल उठाया गया कि कितने सीनियरों ने टीकाकरण कराया है। जब तक सीनियर टीकाकरण नहीं कराएंगे तो भ्रम कैसे दूर होगा।
विज्ञापन

----
ये भी है समस्या
- पंजीकृत लोगों को नहीं पता कि अब वॉकिंग सिस्टम है, टीका लगवाने के लिए संदेश की जरूरत नहीं है
- ठेके के कर्मचारियों का अभी रिकार्ड ही पूरा नहीं है
- अब विद्यार्थियों का डॉटा रिकार्ड में चढ़ाया जाएगा
- टीकाकरण के दौरान एक्सपर्ट काउंसिलिंग में नहीं हैं
---
कोविशील्ड नहीं तो कोवैक्सीन का दे सकते हैं विकल्प : बिरला
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने कहा है कि टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित है। यदि स्टाफ कोविशील्ड की जगह कोवैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो वह इसे भी उपलब्ध करवा सकते हैं। लेकिन इसमें शर्त यह है कि टीका लगवाने वाले को सहमति पत्र देना होगा। स्वास्थ्य विभाग अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर है। शुक्रवार को पांच सेंटरों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी टीकाकरण अभियान चलाया गया है। यहां जो लाभार्थी अनुपस्थित था, उसे सोमवार को टीका लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
निदेशक लगवा चुके हैं वैक्सीन : डॉ. यादव
पीजीआईएमएस की ओर से संस्थान के निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव सबसे पहले कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। डॉ. यादव ने बताया कि उन्होंने लोगों का भ्रम तोड़ने के लिए सबसे पहले स्वयं को टीका लगवाया है। पूरे स्टाफ को जागरूक किया जा रहा है कि वह टीकाकरण करवाएं और स्वयं को कोरोना से सुरक्षित रखने के साथ इस महामारी की चैन तोड़ने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed