{"_id":"66355a4b90e559c86f057094","slug":"how-to-verify-property-id-people-are-hesitant-in-giving-otp-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110026-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कैसे हो प्राॅपटी आईडी का सत्यापन ओटीपी बताने से झिझक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कैसे हो प्राॅपटी आईडी का सत्यापन ओटीपी बताने से झिझक रहे लोग
Sat, 04 May 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 04 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद कर्मचारी एक माह से लगातार घर-घर जाकर प्रॉपर्टी आईडी का स्वत: सत्यापन का काम लोगों से करा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा। झज्जर में 20 और बहादुरगढ़ में केवल 17 फीसदी लक्ष्य ही पूरा हुआ है। हालांकि बेरी में 38 फीसदी लक्ष्य पूरा हो चुका है। सर्वे में लगे कर्मियों के अनुसार सर्वे के दौरान लोग मोबाइल में आने वाला ओटीपी बताने में झिझक रहे हैं। इस वजह भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
अब भी घर-घर जाकर प्रॉपर्टी सत्यापन का काम जारी है, लेकिन लोग रुचि नहीं दिखा रहे।
झज्जर में 39181 प्रॉपर्टी आईडी है, लेकिन अब 8100 प्रॉपर्टी का डाटा सत्यापित हो सका है। प्रॉपर्टी आईडी के स्वत: सत्यापन के मामले में बेरी नगर पालिका में लक्ष्य से ज्यादा काम हुआ है। यहां पर अब तक 38 प्रतिशत प्रॉपर्टी आईडी का स्वत: सत्यापन का काम पूरा हो चुका है।
बेरी नगर पालिका के तहत 5865 प्रॉपर्टी आईडी है, जिसमें से अब तक 2200 प्रॉपर्टी आईडी के सत्यापन का काम हो चुका है। इसी प्रकार से बहादुरगढ़ में अब तक केवल 17 प्रतिशत ही काम पूरा हुआ है। बहादुरगढ़ में 84349 प्रॉपर्टी आईडी है, जिसमें से अब तक 13500 प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित हुई हैं।
विज्ञापन
टैक्स ब्रांच के क्लर्क राजपाल का कहना है कि घर-घर जाकर प्रॉपर्टी का सत्यापन कराया जा रहा है, लेकिन ओटीपी नहीं बताने के कारण दिक्कत आ रही है।
सत्यापित होने के बाद लॉक हो जाएगी आईडी : प्रॉपर्टी आईडी स्वत: सत्यापित होने के बाद लॉक हो जाएगी। उसके बाद कोई भी छेड़छाड़ या बदल नहीं सकेगा। सत्यापन का काम पूरा होने के बाद मोबाइल के जरिये भी आनलाइन टैक्स भरा जा सकेगा।
छूट के दौरान उसका लाभ भी पात्रों को मिल सकेगा। प्रॉपर्टी आईडी का स्वत: सत्यापन होने के बाद ही लोगों को छूट का लाभ मिल पाता है।ा