फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   How to practice on dilapidated playgrounds

Rohtak News: जर्जर खेल मैदानों पर कैसे करें अभ्यास

Wed, 15 May 2024 04:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
How to practice on dilapidated playgrounds
अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रदेश के सबसे बड़े खेल मैदान राजीव गांधी खेल परिसर के हालात खस्ता बने हुए हैं। यहां के ज्यादातर खेल मैदान जर्जर हो चुके हैं। कहीं गड्ढे बने है तो कहीं मैदान ऊबड़-खाबड़ हो गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने खेल परिसर की व्यवस्था जानने के लिए वहां का दौरा किया तो यह सच सामने आया है।
खेल मैदान असुविधाओं के कारण जर्जर हाल में हैं। इन पर खिलाड़ी अपनी तैयारी सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। स्टेडियम में रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास कर अपना कौशल निखारने आते हैं। मैदान में चारों ओर बड़ी बड़ी घास खड़ी हैं। सुरक्षा के लिए लगाई जालियां टूटी व फटी हुई हैं। बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। झाड़ियों में छिपे जहरीले प्राणी जान का जोखिम और बढ़ा देते हैं। स्टेडियम परिसर में पेयजल सुविधा नहीं है। पीने के लिए पानी खिलाड़ियों को साथ लाना पड़ता है।
विज्ञापन


खेल के मैदान असमतल हैं। इन पर खेलने से अक्सर चोट लगने की समस्या का सामना करना पड़ता है। चोट लगने से खेल से भी दूर होना पड़ता है। चोट का खेल पर भी प्रभाव पड़ता है। - जतिन, खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान पर अच्छे से घास न होकर कई जगह गड्ढे बने हैं। खेलते समय मिट्टी उड़ती रहती है। मैदान की देखरेख समय पर नहीं होती। खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। मैदान की हालत खराब हो चुकी हैं। - नमन, खिलाड़ी।

आवारा कुत्ते खेल मैदान में घूमते रहते हैं। इनसे खिलाड़ियों को खतरा बना रहता है। बारिश के समय मैदान पर पानी भर जाता है। इससे अभ्यास करना नामुमकिन हो जाता है। - पुनीत, खिलाड़ी।


खेल मैदान में गड्ढे बने हैं। इन पर पैर फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। मैदान की देखरेख अच्छे से नहीं हो रही है। इस कारण नहीं हाल दयनीय है। यहां पीने के पानी की व्यवस्था चरमराई हुई है। - चिराग, खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed