फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   How can the suspended association change the head of Haryana Wrestling Association: Vice President

निलंबित संघ कैसे बदल सकता है हरियाणा कुश्ती संघ का प्रधान : उपप्रधान

Tue, 16 Jan 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 16 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
How can the suspended association change the head of Haryana Wrestling Association: Vice President
रोहतक। हरियाणा एमेच्योर रेसलिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट बिजेंद्र लोहान ने हरियाणा कुश्ती संघ का प्रधान बदले जाने को गलत करार दिया है। खुद निलंबित भारतीय कुश्ती संघ पर राज्य का प्रधान बदलने का आरोप लगाते हुए इस कार्रवाई की निंदा की है।
विज्ञापन

सोमवार को जारी बयान में उपप्रधान ने कहा है कि भारतीय कुश्ती संघ पिछले एक साल से खेल मंत्रालय की ओर से निलंबित है। इस बीच चुनाव भी हुआ लेकिन गलत निर्णय की वजह से दोबारा से निलंबित करने पड़े। अब भी कुश्ती संघ के किसी भी पदाधिकारी को कोई प्रतियोगिता कराने या गतिविधियां करने का अधिकार नहीं हैं। कुश्ती संघ की एडहॉक कमेटी भूपेंद्र सिंह बाजता की अध्यक्षता में सुचारू रूप से काम देख रही है। हरियाणा एम्योचोर कुश्ती संघ के विषय में राकेश सिंह की ओर से अफवाएं फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे संघ के फाउंडर पदाधिकारी हैं। पिछले महीने ही राकेश को संघ विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित किया जा चुका है। वह इस संस्था का साधारण सदस्य भी नहीं हैं। ऐसे में उन्हें बैठक बुलाने का अधिकार ही नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed