फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   House of orphan girls burnt to ashes, MLA adopted them

Rohtak: अनाथ बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़, मकान में सब जलकर खाक, आशियाना छिना तो विधायक ने लिया गोद

Sat, 22 Apr 2023 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 12:47 AM IST
सार

घटना में बेटियों के पढ़ाई के कागजात भी जल गए हैं। लड़कियों के रिश्ते में चाचा लगने वाले जुगनू ने बताया कि मकान में चार बहनें अकेली रहती हैं।

विज्ञापन
House of orphan girls burnt to ashes, MLA adopted them
घटना के बाद घर का जला हुआ सामान दिखाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के महम के गांव मदीना गिंधरान में शुक्रवार की तड़के घर में आग लगने से सामान और घर जल गया। इस घटना में चार अनाथ बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। गनीमत रही कि जिस समय मकान में आग लगी उस समय चारों बहनें अपने मामा के घर नौलथा जिला पानीपत शादी में गई हुई थीं।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पाया, लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इधर, महम विधायक बलराज कुंडू चारों बहनों को गोद लिया है। इसके साथ ही पांच लाख रुपये की सहायता राशि तथा पांच हजार रुपये हर माह पढ़ाई के खर्च की घोषणा करते हुए सरकार से हर संभव सहायता दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन


घटना में बेटियों के पढ़ाई के कागजात भी जल गए हैं। लड़कियों के रिश्ते में चाचा लगने वाले जुगनू ने बताया कि मकान में चार बहनें अकेली रहती हैं। इनके पिता कर्मबीर व मां शकुंतला की एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। वह छह बहनें हैं, इसमें दो की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि मकान में रहने वाली चार बहनों में सबसे बड़ी 19 वर्षीय अन्नू, 17 वर्षीय संजू, 15 वर्षीय इंदु व 12 साल की अमृता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पटवारी व गिरदावर को घटनास्थल पर भेजकर रिपोर्ट तैयार करवाई गई है। नियमानुसार जो भी मदद होगी वह की जाएगी। -दलबीर फोगाट, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed