{"_id":"61bcf13e179e1820551e2c7f","slug":"hostel-vandalized-at-model-town-tikona-park-rohtak-news-rtk633045717","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन तिकोना पार्क पर हॉस्टल में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल टाउन तिकोना पार्क पर हॉस्टल में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के मॉडल टाउन में तिकोना पार्क के नजदीक लड़कों के हॉस्टल में शुक्रवार दोपहर कुछ युवकों ने घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इस संबंध में हॉस्टल मालिक ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक स्थल बोहर निवासी अमित ने दी शिकायत में बताया कि उसने माडल टाउन में लड़कों का हॉस्टल खोल रखा है, जिसमें 120 के करीब छात्र रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब पौने एक बजे गोहाना रोड पर गया हुआ था। सूचना मिली कि तिकोना पार्क स्थित हॉस्टल में आठ से 10 युवक झगड़े की नीयत से घुस आए हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं। उसने पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल की और खुद भी कार लेकर मौके पर पहुंचा। पुलिस मौके पर मिली, लेकिन युवक जा चुके थे। उसने छानबीन की तो आरोपी युवक एक युवक का पीछा करते हुए हॉस्टल में आए थे। साथ ही उसके मैनेजर का गला पकड़ा और गाली गलौज किया।
वर्जन
आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। एक वीडियो हाथ लगी है, जिसके आधार पर आरोपियों की शनाख्त की जाएगी। इसके बाद गिरफ्तारी होगी।
- प्रदीप गौतम, थाना प्रभारी थाना सिविल लाइन