फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   hostel, mdu, rohtak, haryana, univesity

एमडीयू हॉस्टल में 10 जुलाई तक रह सकेंगे छात्र

Sun, 26 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 26 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
hostel, mdu, rohtak, haryana, univesity
एमडीयू - फोटो : file photo
एमडीयू प्रशासन ने नेट परीक्षा तक हॉस्टल में रहने की छूट दे दी है। इसके साथ ही वे छात्र भी रह सकेेंगे जिनकी एमफिल या एमटेक की परीक्षा होनी है। इस तरह हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों को 10 जुलाई तक राहत मिल गई है। इसी के साथ छात्रों और प्रबंधन के बीच चल रहा विवाद कुछ दिनों के लिए शांत हो गया है।
विज्ञापन


बता दें कि हर वर्ष जून के आखिरी में यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टल खाली करने होते हैं। इस बार हॉस्टल खाली कराने को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन बार-बार नोटिस जारी कर चुका था, लेकिन कुछ छात्रों ने पढ़ाई का हवाला देते हुए हॉस्टल खाली करने से इन्कार कर दिया था। इस मुद्दे को लेकर कई छात्र संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। वर्तमान में भी हॉस्टल में लगभग 300 छात्र रह रहे हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूजीसी की गाइड लाइन का हवाला देते हुए हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को 10 जुलाई तक की छूट दे दी है। दरअसल, 10 जुलाई को नेट का एग्जाम होना है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि अधिकतर छात्र नेट का एग्जाम देंगे। इस कारण उन्हें यह छूट दी गई है। इसके अलावा कुछ छात्र एमफिल और एमटेक के भी रह रहे हैं, जिनकी अभी परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन



चीफ वार्ड प्रो. अमर वर्मा ने बताया कि जिन छात्रों की नेट परीक्षा है वह हॉस्टल में 10 जुलाई तक रह सकते हैं। इसके बाद हॉस्टल तुरंत खाली करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed