फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hospital management is guilty of charging more money from the patient during treatment

Rohtak News: इलाज के दौरान मरीज से ज्यादा रुपये वसूलने पर अस्पताल प्रबंधन दोषी

Mon, 21 Jul 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 21 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Hospital management is guilty of charging more money from the patient during treatment
रोहतक। किडनी के मरीज से इलाज के दाैरान ज्यादा रुपये वसूलने पर उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने मान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल को दोषी पाया और ज्यादा वसूले गए 1 लाख 15 हजार रुपये 9 प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए। अस्पताल को सेवाओं में कमी के चलते 60 हजार रुपये मुआवजा सहित पांच हजार रुपये कानूनी खर्च के तौर पर पीड़ित को अतिरिक्त देने हाेंगे।
विज्ञापन

आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक, बाबरा मोहल्ला निवासी शकुंतला ने बताया कि पति जिले सिंह को गुर्दे की समस्या थी। मई 2020 में मूत्र अवरोध के कारण सुभाष रोड स्थित अस्पताल में दाखिल कराया था। शाम को मरीज को डायलिसिस के लिए सामान्य निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। 15 दिन बाद छुट्टी देकर 3 लाख 18 हजार रुपये का बिल थमा दिया। घर पहुंचते ही पति जिले सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि अस्पताल की तरफ से फाइनल बिल लिया गया, उसमें सभी भुगतान को शामिल नहीं किया गया। सितंबर 2020 को पीड़िता ने आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने अस्पताल संचालक को नोटिस भेजा। सुनवाई के बाद आयोग ने निर्णय दिया कि निजी अस्पताल शिकायतकर्ता को अतिरिक्त वसूली गई राशि 1,15,760 रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाए, साथ ही मानसिक उत्पीड़न के लिए 60,000 रुपये मुआवजा और कानूनी खर्च के तौर पर 5,000 रुपये की राशि का भुगतान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी। -डॉ. अमित मान, संचालक मान मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed