फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda's strings are connected to Roko recruitment gang, there is nothing but lies in Congress's love shop.

भर्ती रोको गैंग से जुड़े हैं हुड्डा के तार, कांग्रेस की मोहब्बत दुकान में झूठ के सिवाय कुछ नहीं : नायब सैनी

Thu, 12 Sep 2024 04:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Hooda's strings are connected to Roko recruitment gang, there is nothing but lies in Congress's love shop.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सैनी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को पक्का करने में अड़चन डाली है। जो हुड्डा कहते हैं, वही होता है। इससे साफ है कि भर्ती रोको गैंग से हुड्डा के तार जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को कलानौर हलके की प्रत्याशी रेणू डाबला का नामांकन कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में झूठ के अलावा कुछ नहीं बचा है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस ने किए गए वादों को पूरा नहीं किया। हरियाणा की जनता समझ चुकी है। यहीं कारण है कि कांग्रेस की टिकट लेने से लोग बच रहे हैं। रात को कांग्रेसी समझाते हैं कि टिकट मिलने पर भागना नहीं, फिर सूची जारी करते हैं। यही कारण है कि अभी तक कांग्रेस सभी सीटों पर प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर सकी है, जबकि नामांकन के लिए केवल 12 सितंबर का दिन बचा हुआ है। इससे पहले सीएम ने हिसार रोड स्थित गार्डन में कलानौर हलके के कार्यकर्ता को संबोधित किया।
विज्ञापन

हुड्डा को सपने में गठबंधन दिखता है, सुबह आंख खुलती है तो गठबंधन गायब मिलता है
नायब बोले, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को सपने में गठबंधन दिखता है, सुबह आंख खुलती है तो गठबंधन गायब मिलता है। उन्होंने कहा कि मैं हुड्डा को चैलेंज करता हूं कि चाहे एक पार्टी से गठबंधन कर लो या ज्यादा से, 8 अक्तूबर को कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। नामांकन के समय पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed