फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Honour killing: Sapna's parents are misleading her, why didn't they complain if they were threatened?

ऑनर किलिंग : सपना के माता-पिता कर रहे गुमराह, धमकी दी तो शिकायत क्यों नहीं की

Fri, 28 Nov 2025 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Honour killing: Sapna's parents are misleading her, why didn't they complain if they were threatened?
34...पीजीआई में काहनी गांव के घायल युवक साहिल से मिलने पहुंची जनवादी महिला समिति की सदस्य। स्रा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। काहनी गांव में एक सप्ताह पहले हुए सपना हत्याकांड से हालात अब भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। सपना के माता-पिता उसके ससुराल पक्ष पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। वीरवार को सपना की सास निर्मला ने सवालों का जवाब दिया, बोलीं-अगर बेटा सूरज गाली-गलौज करता था या अपशब्द कहता था तो उसी समय क्यों नहीं बताया। पुलिस या प्रशासन को शिकायत करनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों बेटों ने घर संभाला। सूरज ने जब सपना से शादी की तो उसने सपना के माता-पिता को साफ कह दिया था कि बेटी को समझाकर ले जाएं। उनको कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

यहां तक कहा कि जब सपना मां नहीं बनेगी, तब तक वह उसे भेजने के लिए तैयार है। जब सपना ने बेटे को जन्म दिया, तब वह उसे गांव लेकर आई। उन्होंने कहा कि सूरज ने किसी पर कोई टिप्पणी नहीं की। न ही कोई मैसेज किया। एक तरह से सपना के माता-पिता अपने आप को पीड़ित बताने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मला ने कहा कि सपना के बेटे दो वर्षीय देव के दिल में जन्म से ही छेद है। सर्दी बढ़ते ही उसकी तबीयत बिगड़ जाती है, इसलिए उसने ही शुरू ही देव का पालन-पोषण किया है। गाय का दूध पिलाकर पोते को बड़ा कर रही हूं। अब उसकी मां को छीन लिया गया।
साहिल को मिली पीजीआई से छुट्टी, गांव नहीं ले गए परिजन
गोली लगने से घायल साहिल की बुधवार को छुट्टी हो गई है। हालांकि, परिजन उसे गांव नहीं लेकर गए। मां निर्मला का कहना है कि साहिल की तबीयत अभी सही नहीं है। बार-बार उल्टी आ रही है। बेटे को संभालने के लिए वह गांव से रोहतक आई हैं।

परिवार को दी जाए सुरक्षा
पूरे मामले को लेकर सपना के परिवार से फोन पर बात की है। सरकार व प्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी की कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए। वीरवार को राज्य अध्यक्ष सविता, कोषाध्यक्ष अमिता, जिला अध्यक्ष अंजू व सहसचिव मुनमुन हजारिका पीजीआई पहुंचीं। साहिल की छुट्टी हो चुकी है। ऐसे में परिवार से फोन पर बात की। - सविता, राज्य अध्यक्ष जनवादी महिला समिति

हत्या के केस में आरोपियों को फिर रिमांड पर लेगी पुलिस
पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने हत्यारोपी संजू को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया। अब आरोपी संजू व उसके तीन साथियों राहुल, गौरव व अंकित उर्फ बाबा को अदालत की अनुमति से हत्या के आरोप में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा।

34...पीजीआई में काहनी गांव के घायल युवक साहिल से मिलने पहुंची जनवादी महिला समिति की सदस्य। स्रा

34...पीजीआई में काहनी गांव के घायल युवक साहिल से मिलने पहुंची जनवादी महिला समिति की सदस्य। स्रा

34...पीजीआई में काहनी गांव के घायल युवक साहिल से मिलने पहुंची जनवादी महिला समिति की सदस्य। स्रा

34...पीजीआई में काहनी गांव के घायल युवक साहिल से मिलने पहुंची जनवादी महिला समिति की सदस्य। स्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed