फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Honeytrap: When a bank worker asked for 80 thousand rupees for a loan, a friend was implicated in a case of molestation of his wife and aunt, arrested for taking Rs 5 lakh in the name of settlement

हनीट्रैप : बैंककर्मी ने उधार दिए 80 हजार रुपये मांगे तो दोस्त ने पत्नी - मामी के साथ मिल दुष्कर्म के केस में फंसाया, समझौते के नाम पर 5 लाख रुपये लेता गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Honeytrap: When a bank worker asked for 80 thousand rupees for a loan, a friend was implicated in a case of molestation of his wife and aunt, arrested for taking Rs 5 lakh in the name of settlement
चरखी दादरी के एक निजी बैंक कर्मचारी से उसके दोस्त ने चार साल पहले 80 हजार रुपये उधार लिए थे। जब बैंककर्मी ने भिवानी स्टैंड निवासी दोस्त से रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि उसने पत्नी व मामी के साथ मिलकर हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची। आरोपी ने बैंककर्मी के साथ करनाल व रोहतक के होटल में शराब पार्टी की और अपनी मामी के साथ संबंध बनवाए। इसके बाद आरोपी ने बैंककर्मी के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। बाद में केस वापस लेने की एवज में 10 लाख रुपये मांगे। बुधवार को पांच लाख रुपये देने का इकरार हुआ। इसी दौरान बैंक कर्मी ने एसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को पांच लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों आरोपी महिला अभी फरार हैं। वीरवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चरखी दादरी निवासी युवक निजी बैंक में कार्यरत है। उसकी पहचान रोहतक के एक युवक से हुई जिसने खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताया। करीब चार साल पहले आरोपी की पत्नी ने फोन कर 80 हजार रुपये मांगे। रुपये लेने के बाद से दंपती ने राशि लौटाने में आनाकानी शुरू कर दी। इस दौरान जब रुपये देने का दबाव बढ़ने लगा तो आरोपी ने अपनी पत्नी और रिश्ते में लगने वाली मामी के साथ मिलकर साजिश रची। इसके तहत तीनों ने बैंककर्मी को करनाल बुलाया। आरोप है कि यहां आरोपी की मामी के साथ उसके संबंध बनवाए। इसके बाद 7 अगस्त को उसके खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

मामला रफा दफा करने की एवज में मांगे थे 10 लाख
बैंककर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने के बाद तीनों ने समझौता कर मामला रफा - दफा करने की एवज में 10 लाख रुपये की मांग की। बैंक कर्मी ने राशि का बंदोबस्त के लिए समय मांगा। इस पर आरोपियों के साथ बुधवार को पांच लाख रुपये देने का इकरार हुआ। इसी दौरान पीड़ित बैंककर्मी ने एसपी राहुल शर्मा को पूरे मामले से अवगत कराकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा, सीआईए वन, महिला थाना व आर्य नगर थाना की संयुक्त टीम बनाई। बुधवार को आरोपी ने बैंककर्मी को पांच लाख रुपये के साथ हुड्डा कॉम्प्लेक्स बुलाया, जहां सूचना मिलने पर पुलिस पहले से ही पहुंच गई। जब बैंककर्मी आरोपी को पांच लाख रुपये देने लगा तो पुलिस ने उसकी वीडियोग्राफी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आर्य नगर थाना पुलिस आईपीसी की धारा 384, 506 व 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार चल रही दोनों आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपयों के लेन देने के दबाव में भिवानी स्टैंड निवासी आरोपी ने साजिश रची। आरोपी युवक ने अपनी मामी के साथ बैंककर्मी के करनाल व रोहतक के होटल में संबंध बनवाए और दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। आरोपी ने मामले में समझौता करने की एवज में 10 लाख रुपये मांगे थे, बुधवार को आरोपी को पांच लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिलाओं की तलाश में टीम जुटी हुई है।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed