फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Holika Dahan will be held at 48 main places, blockade at 37 places

Rohtak News: 48 मुख्य स्थानों पर होगा होलिका दहन, 37 स्थानों पर नाकाबंदी

Sun, 24 Mar 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 48 main places, blockade at 37 places
झज्जर / बहादुरगढ। जिले में होली का उल्लास शुरू हो गया है। हुलियारो की टोली रंग अबीर उड़ाने के लिए तैयार है। बच्चे भी पिचकारी और गुब्बारों के साथ धमाल करने लगे हैं। उधर पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, परिवहन आदि तमाम संबंधित विभागों ने भी अपने अपने स्तर से तैयारी की है। मुख्य स्थानों पर दहन के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगी। जिले में 37 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। झज्जर शहर में 18 और बहादुरगढ़ में 30 स्थानों पर होलिका दहन होगा। काठ मंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सियाराम का कहना है कि होली पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजे से 11 बजे तक है, जबकि होलिका दहन कार्यक्रम रात 11:13 से 12:33 तक होगा।
विज्ञापन

होली पर्व के दिन महिलाएं गीत गाते हुए होलिका पूजन के लिए जाती हैं। बहादुरगढ़ क्षेत्र में 30 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन कार्यकम होगा। शहर में माल गोदाम रोड, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नजदीक, सेक्टर-2 के नजदीक, छोटूराम नगर, जाखौदा गांव, परनाला, बाबा हरिदास नगर, सैनीपुरा, आर्यनगर किला मोहल्ला, जटवाड़ा मोहल्ला, सत्यनारायण मंदिर के निकट, अशोक नगर, धर्म विहार बालौर, सेक्टर-9, मांडोठी बाजार के पास, बादली रोड पर आंबेडकर स्टेडियम के पास, कसार, आसौदा के अलावा अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एल्कोमीटर से होगी जांच, सादी वर्दी में तैनात होगी पुलिस
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच एल्को मीटर से की जाएगी। इसके अलावा साइलेंसर से पटाखे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चालान किया जाएगा। जिले में कुल 37 नाके लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन हुडदंग करने वालों से सख्ती से निबटने के इंतजाम किए हैं। पुलिस उपायुक्त डाॅ. अर्पित जैन ने बताया कि शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर खास तौर से कड़ी नजर रखी जाएगी। महिलाओं एवं लड़कियों से छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए चौक-चौराहों पर महिला पुलिस कर्मचारियों और सादे कपड़ों में भी पुलिस की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पतालों में रहेगी दो डॉक्टरों की ड्यूटी
होली व फाग के दिन सिविल अस्पताल झज्जर, बहादुरगढ़ सहित सीएचसी में डॉक्टर तैनात रहेंगे। सिविल अस्पताल झज्जर के आपातकालीन में एक की बजाय दो डॉक्टरों की ड्यूटी हर शिफ्ट में लगाई गई है। इसके अलावा चर्म रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ को भी ऑन कॉल बुलाया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को समय पर इलाज मिल सके। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि आपातकालीन में दो-दो डॉक्टरों की तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बिना नशे के आपसी भाईचारे से होली मनाए।


रोडवेज ने पांच बसें रखी रिजर्व
होली को देखते हुए रोडवेज ने भी तैयारी कर रखी है। दो दिन से बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। ऐसे में रोडवेज की तरफ से पांच बसों को रिजर्व रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर रूट पर बसों को भेजा जा सके। इस समय ज्यादातर यात्रियों की भीड़ हिसार, चरखीदादरी, भिवानी रूटों पर है। इसके अलावा रेवाड़ी में चल रहे कथा कार्यक्रम के लिए अलग से स्पेशल बस भी चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed