{"_id":"65ff472fdc6cd4f22c0eba87","slug":"holi-of-flowers-played-in-ganpati-dham-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106395-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गणपति धाम में खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गणपति धाम में खेली फूलों की होली
Sun, 24 Mar 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गणपति धाम स्थित एकेएम टावर में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में उद्यमी इस होली मिलन समारोह में पहुंचे और एक-दूसरे को के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान उद्यमियों ने खूब मस्ती की, नृत्य किया और जमकर गुलाल उड़ाया। उद्यमियों ने क्षेत्रवासियों को रंगों का यह पावन पर्व मिल-जुलकर बनाने का संदेश दिया। कोबी के प्रधान प्रवीन गर्ग ने कहा कि होली खुशियां देने वाला त्योहार है। इस त्योहार पर गले मिलकर गिले-शिकवे तक दूर हो जाते हैं। गर्ग ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। भाईचारे को मजबूत करने के मकसद से यह आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए सबको साथ लाकर उन्हें अपार स्नेह की अनुभूति हो रही है। क्षेत्रवासियों से भी यही अपील है कि यह त्योहार हमारी प्राचीन परंपरा दर्शाता है। इसे प्रेम व एकजुटता के साथ मनाएं।
विज्ञापन