फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hola Mohalla today, Gurudwara decorated with colorful lights

Rohtak News: होला मोहल्ला आज, रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गुरुद्वारा

Sun, 24 Mar 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Hola Mohalla today, Gurudwara decorated with colorful lights
रोहतक। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब पातशाही 9वीं लाखन माजरा में रविवार को होने वाले सालाना होला-मोहल्ला की भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुद्वारे को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारे के मैनेजर सरदार पूर्ण सिंह ने बताया कि 74वां सालाना होला मोहल्ला समारोह में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैंनेजमेंट कमेटी के प्रधान सरदार भूपेन्द्र सिंह असन्ध, सरदार रमनीक सिंह मान, महासचिव विशेष मेहमान होंगे। जबकि गुरू पंथ के दास सरदार हरभजन सिंह राठौर मैम्बर, सरदार सुदर्शन सिंह गाबड़ी मैम्बर, बीबी परमिन्दर कौर जींद व अन्य सदस्य भाग ले रहे हैं। होला-मोहल्ला समारोह में गुरू की हाजिरी में मत्था टेकने के लिए दूर-दूर से संगते आती है और गुरू की हाजिरी में मत्था टेकने के लिए सारा दिन लंबी कतारें लगी रहती हैं। रागी-जत्थे कीर्तन करते हैं। गुरू की हजूरी में श्रद्धालु मत्था टेकर 9वें पातशाह को याद करते है। गुरूद्वारे के मैनेजर सरदार पूर्ण सिंह, उप मैनेजर सरदार दलजीत सिंह ने बताया कि 24 मार्च को सुबह 8.30 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग लगेगा और उसके उपरांत निशान साहिब की सेवा पांच प्यारों की छत्र छाया में होगी। वहीं साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में गुरूद्वारा श्री मंजी साहिब 9वीं पातशाही लाखन माजरा से चलकर गांव से होता हुआ दीवान हाल में 11 बजे पहुंचेगा।
विज्ञापन

....
अलग-अलग तरह के झूले और स्टाल लगी
पूर्णमासी पर लगने वाले मेले में तरह-तरह के झूले और लगभग 500 मीटर के दायरे में अलग-अलग तरह की स्टाल सजाई गई है। मेले में आने वाले आसपास के गांव के सैकड़ो लोग व संगत में भागने वाले श्रद्धालु खरीदारी करते हैं व झूले का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed