फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   History sheeter part-4...Sandeep Lohar kept committing crimes, Haryana police kept sitting idle

Rohtak News: संदीप लोहार करता रहा अपराध, हरियाणा पुलिस बैठी रही धरे हाथ पर हाथ

Tue, 01 Jul 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 01 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
History sheeter part-4...Sandeep Lohar kept committing crimes, Haryana police kept sitting idle
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भैणी महाराजपुर गांव के संदीप लोहार पर रोहतक में हत्या समेत 10 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जबकि हिसार समेत अन्य जिले और प्रदेशों में उस पर दर्जनभर केस थे, लेकिन लोहार कभी रोहतक पुलिस के रडार पर नहीं रहा। रोहतक पुलिस के साथ इससे पहले भी कई बार हो चुका है कि हत्यारोपियों को दिल्ली पुलिस काबू कर लेती है और पुलिस हाथ मलती रह जाती है।
संदीप लोहार पर साल 2012 में कलानौर थाने में मारपीट और साजिश का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद साल-2015 में सदर थाने में हत्या कर साक्ष्य छिपाने का केस हुआ।
विज्ञापन

वहीं, 2021 में महम में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने, 2023 में रोहतक में रेलवे एक्ट में चोरी का केस दर्ज हुआ था।
साल 2023 में महम थाने में मारपीट और उसी साल में एक अन्य मुकदमा चोरी का हुआ। 2024 में महम में हंगामे, आर्म्स एक्ट, चोरी, हंगामा समेत पांच केस अलग-अलग केस दर्ज किए गए। रोहतक में हत्या समेत 10 केस संदीप पर दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे जिलों में ट्रक चालकों की हत्या और लूट समेत 16 केस दर्ज थे। मगर पुलिस ने कभी भी उसे अपने रडार पर नहीं लिया और वह लगातार अपराध करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed